Subscribe for notification
ट्रेंड्स

ऑक्सीजन की कमी के कारण जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल में गई 20 मरीजों की जान, सरोज अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा रहे हैं कोविड मरीज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हृदय विदारक घटना घटित हुई है। यहां जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी के कारण शुक्रवार की देर रात 20 लोगों की जान चली गई। अस्पताल के डॉ. डीके बलुजा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी सरकार की तरफ से ऑक्सीजन टैंक मुहैया कराया गया है। इस अस्पताल में 260 मरीज भर्ती हैं।

उधर, सरोज अस्पताल में भी ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है। इस अस्पताल के कोविड प्रभारी ने बताया कि अब वह अपने अस्पताल में कोरोना मरीजों को भर्ती नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन नहीं होने के चलते पुराने मरीजों को भी डिस्चार्ज किया जा रहा है।

आपको बता दें कि ऑक्सीजन की कमी के कारण दिल्‍ली के सर गंगाराम अस्पताल में गुरुवार की रात 25 मरीजों की मौत हो गई थी। हालांकि, बाद में अस्पताल प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा था कि इन मरीजों की हालत काफी गंभीर थी। ऑक्सीजन की कमी के चलते इनकी मौतें नहीं हुई हैं। सरकार ने तत्काल यहां ऑक्सीजन की सप्लाई की थी।

कुछ दिनों पहले ही गंगाराम अस्पताल में 37 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें से पांच अस्पताल में ही भर्ती थे, जबकि अन्य डॉक्टरों को होम आइसोलेशन में रखा गया था। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी डॉक्टरों में माइल्ड सिम्टम्स हैं और कोई भी गंभीर हालत में नहीं है।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे के अंदर 24 हजार 331 नए मरीज मिले। 23 हजार 572 लोग रिकवर हुए और 348 मरीजों की मौत हो गई। राजधानी में एक दिन के अंदर संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। अब तक यहां 9 लाख 80 हजार 679 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8 लाख 75 हजार 109 लेाग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,541 मरीजों की मौत हो चुकी है। 92,029 मरीजों का इलाज चल रहा है।

 

Shobha Ojha

Recent Posts

कोलकाता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती का दिया आदेश, वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना

कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…

5 hours ago

वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसक झड़प, दो लोगों की मौत, 118 लोग गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा बंद

कोलकाता: वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भड़की हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं…

6 hours ago

UPI downः भारत में उपभोक्ता नहीं कर पा रहे हैं डिजिटल पेमेंट्स

UPI down: भारत में यूपीआई (Unified Payments Interface) उपभोक्ताओं को शनिवार सुबह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।…

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति के लिए विधेयकों पर निर्णय के वास्ते तय की समय सीमा

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य विधानसभाओं द्वारा पारित विधेयकों के संबंध में बड़ा फैसला सुनाया है और इस संबंध में…

11 hours ago

इन 09 लक्षणों को न करें नजरअंदाज, गंभीर बीमारी के हैं संकते, जाने इलाज और बचाव के तरीके

दिल्लीः अगर आपको बार-बार यूरिन पास करने की समस्या हो रही है, तो आपको थोड़ा सचेत होने की जरूरत है।…

15 hours ago

डेढ़ साल बाद तमिलनाडु में NDA की वापसी, बीजेपी ने AIADMK से मिलाया हाथ, 2026 में पलानीस्वामी होंगे CM फेस

चेन्नईः करीब डेढ़ साल बाद AIADMK एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने…

1 day ago