Subscribe for notification
राष्ट्रीय

कोरोना का कहर, देश में रिकॉर्ड 3.15 लाख नए मामले, 2104 मरीजों की मौत

देश में कोरोना वायरस का कहर थमने नाम नहीं ले रहा है।  पिछले 24 घंटों में देश के विभिन्न हिस्सों में इस संक्रमण के रिकॉर्ड 3.15 लाख नए मामले सामने हैं। यह आंकड़ा विश्व किसी भी देश में एक दिन में दर्ज किए नए गए मामलों में सर्वाधिक हैं। इसके पहले अमेरिका में सबसे ज्यादा 8 जनवरी 2021 को 3 लाख 7 हजार लोग पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं दूसरे दिन भी दो हजार से अधिक संक्रमितों की मौत हो गई।

इस बीच देश में बुधवार को 22,11,334 व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगाया गया तथा अब तक 13 करोड़ 23 लाख 30 हजार 644 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 3,14,835 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 59 लाख 30 हजार 965 हो गई। सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी से इनकी संख्या 22,91,428 हो गई है । दूसरी तरफ रिकाॅर्ड 1,78,841 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक एक करोड़ 34 लाख 54 हजार 880 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इसी अवधि में 2104 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,84,657 हो गया है।

देश में रिकवरी दर घटकर 84.46 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 14.38 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्युदर घटकर 1.16 फीसदी रह गयी है। देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-
राज्य…………………..सक्रिय………स्वस्थ…………मौत
अंडमान-निकोबार—–150——5276—— 64
आंध्र प्रदेश ——-60208—918985——7510
अरुणाचल प्रदेश—- 279—–16851——–56
असम———– 10395—- 217593—–1150
बिहार———- 63747—-288637—–1897
चंडीगढ़———-4125—– 31222—– 423
छत्तीसगढ़——-122751—- 459600—- 6467
दादरा- नगर हवेली
दमन- दीव———1518——-4150——– 04
दिल्ली———- 85364—–831928—–12887
गोवा———— 9300——60571——–943
गुजरात——— 84126—–350865—— 5740
हरियाणा——– 55422—– 322297—– 3528
हिमाचल प्रदेश —-10793——-69073—— 1236
जम्मू- कश्मीर—–14928—–135430—– 2084
झारखंड ———35826——139921—- 1609
कर्नाटक———176207—- 1032233—- 13762
केरल ———–135957—–1154102—–5000
लद्दाख————1975——–10630——-134
लक्षद्वीप———- 692———-833——— 01
मध्य प्रदेश ——-82268—–359755——-4788
महाराष्ट्र——–697467—-3268449——-61911
मणिपुर———- 453——- 29128——— 380
मेघालय———- 1021——-14130———-157
मिजोरम——— 570——– 4576———- 12
नागालैंड——– 347——– 12306———–94
ओडिशा ——–28971—– 351386——– 1958
पुड्डुचेरी ———-5404—— 43467———722
पंजाब———– 38866—- 267289——- 8114
राजस्थान ——–96366—–353711———3330
सिक्किम——— 536———-6174———136
तमिलनाडु——- 84361—— 927440——–13258
तेलंगाना——– 49781——-321788——– 1899
त्रिपुरा———– 600——— 33268———394
उत्तराखंड——- 24893——-107166———1953
उत्तर प्रदेश——-242265—–689900———10346
पश्चिम बंगाल —-63496——-614750——– 10710
कुल———–2291428—-13454880——-184657

Shobha Ojha

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

3 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

3 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

16 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

17 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

18 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago