File Picture

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण देश की स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में इस जानलेवा विषाणु के 2.73 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं तथा 1619 लोगों ने जान गंवाई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 2,73,810 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 50 लाख 16 हजार 919 हो गई है। वहीं इस दाैरान रिकाॅर्ड 1,44,178 मरीज स्वस्थ होने के साथ इस महामारी से अभी तक 1,29,53,821 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले 19 लाख को पार कर 19,29,329 हो गये हैं। इसी अवधि में 1619 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,78,769 हो गयी है। जबकि अभी तक 12,38,52,566 लोगों को कोरोना को टीका लग चुका है।

देश में रिकवरी रेट घटकर 86.00 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 12.81 प्रतिशत हो गई है, लेकिन मृत्युदर घटकर 1.19 फीसदी रह गई है। देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-
राज्य…………………..सक्रिय………स्वस्थ…………मौत
अंडमान-निकोबार—–121——5200—— 64
आंध्र प्रदेश ——-44686—909941——7410
अरुणाचल प्रदेश—- 122—–16809——–56
असम———– 6615—- 216705—–1135
बिहार———- 44701—-277667—–1749
चंडीगढ़———-3625—– 29896—– 413
छत्तीसगढ़——-128019—- 410913—- 5908
दादरा- नगर हवेली
दमन- दीव———923——-3876——– 04
दिल्ली———- 74941—–766398—–12121
गोवा———— 7052——59277——–883
गुजरात——— 61647—–337545—— 5377
हरियाणा——– 42217—– 311339—– 3415
हिमाचल प्रदेश —-8696——-66489—— 1190
जम्मू- कश्मीर—–11467—–133168—– 2057
झारखंड ———28010——133479—- 1456
कर्नाटक———133562—- 1014152—- 13351
केरल ———–94009—–1140486—– 4929
लद्दाख————1647——–10351——–133
लक्षद्वीप———- 390———-774——— 01
मध्य प्रदेश ——-68576—–334947——-4557
महाराष्ट्र——–672037—-3106828——-60473
मणिपुर———- 255——- 29090——— 376
मेघालय———- 680——-14038———
153
मिजोरम——— 383——– 4509———- 12
नागालैंड——– 176——– 12285———–94
ओडिशा ——–20180—– 346134——– 1944
पुड्डुचेरी ———-4468—— 42595———708
पंजाब———– 34190—- 257946——- 7902
राजस्थान ——–67135—–344331———3151
सिक्किम——— 399———- 6161———136
तमिलनाडु——- 70391—— 907947——–13113
तेलंगाना——– 39154——-314441——– 1838
त्रिपुरा———– 462——— 33178———-394
उत्तराखंड——- 17293——-104872———1868
उत्तर प्रदेश——- 191457—–650333———9830
पश्चिम बंगाल —-49638——-599721——– 10568
कुल———–1929329—-12953821——-178769

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here