Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
Upay Guruwar Ke: ये उपाय कर लिए तो परेशानियों से मिल जाएगी मुक्ति - Prakhar Prahari
Subscribe for notification

Upay Guruwar Ke: ये उपाय कर लिए तो परेशानियों से मिल जाएगी मुक्ति

Upay Guruwar ke: वैसे तो हर दिन का अपना महत्व होता है, लेकिन हिंदू धर्म में गुरुवार का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार को सृष्टि के रचयिता भगवान विष्षणु का दिन माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान विष्णु को जगत का पालन हार भी कहा जाता है।

गुरुवार को बृहस्पतिवार के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु (Guru) एक महत्वपूर्ण ग्रह है। बृहस्पति को देवताओं का गुरु भी कहा जाता है। धर्मिक ग्रंथों में बृहस्पति देव (Brihaspati Dev) की आराधना के कई तरीकों बताए गए हैं। जिन्हें करने से आपकी कुंडली का बृहस्पति (Brihaspati) मजबूत होगा और आपके सारे बिगड़े काम बन जाएंगे।
विष्णु भगवान के आशीर्वाद से सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। भाग्य साथ नहीं दे रहा है या कोई भी समस्या चल रही है तो गुरुवार के दिन कुछ आसान उपाय करने से आपकी किस्मत बदल सकती है। इस दिन अगर आप कुछ उपाय करते हैं तो आपको जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या की नहीं होगी।

हिंदू शास्त्रों में बृहस्पतिवार को धन और समृद्धि के लिए खासतौर पर माना जाता है। भगवान विष्णु की आराधना के लिए बृहस्पतिवार का दिन सर्वोत्तम माना गया है। मान्यता के मुताबिक गुरुवार को भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से मनुष्य का जीवन सुखों से भर जाता है। गुरुवार को लक्ष्मी-नारायण दोनों की एक साथ पूजा करने से जीवन में खुशियां आती है और पति-पत्नी के बीच कभी दूरियां नहीं आतीं। साथ ही धन में भी वृद्ध‍ि होती है।
जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं जिनका हम चाहते हुए भी हल नहीं निकल पाते है। कुछ समस्याएं जैसे कड़ी मेहनत करने पर भी हमें उसका फल नहीं मिलता। सही जीवनसाथी की तलाश खत्म नहीं होती। घरेलू समस्याएं, मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गुरुवार को पूजा करने से सुख शांति मिलती है। इतना ही नही अगर कुंडली में अगर गुरु खराब है तो मनुष्य अपने जीवन में कभी भी तरक्की नही कर सकता। गुरु को धन, वैवाहिक जीवन और संतान का कारक भी माना जाता है।

गुरुवार को केसर, पीला चंदन या फिर हल्दी का दान करना बहुत शुभ माना गया है। ऐसा करने से गुरु मजबूत होता है, जिससे आरोग्य और सुख की वृद्धि होती है। साथ ही घर में सुख-शांति का वास होता है। अगर आप इनका दान नहीं कर पाते हैं तो कोई बात नहीं इन्हें तिलक के रूप में लगाने से भी लाभ मिलता है

तो चलिए जानते हैं गुरुवार के इन उपायों के बारे में…
बृहस्पति के दिन इन मंत्रों का करें जाप,धन-संपदा और वैभव में होगी बरकत
ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:।
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।
ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:।
ॐ गुं गुरवे नम:।

गुरुवार (Guruwar) को जरूर करें ये काम…
– ब्रम्ह मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
– स्नान के समय ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ का जाप भी करें।
– गुरु के भी प्रकार के दोष को दूर करने के लिए आप गुरुवार के दिन नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर स्नान करें। इसके साथ ही साथ
– नहाते वक्त “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप जरूर जाप करें।
– वीरवार का व्रत रखें और केले के पौधे में जल अर्पित कर पूजा अर्चना करें। ऐसा करने से विवाह में आने वाली रुकावटों का समाधान होता है और अगर आप विवाहित हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आती।
– स्नान के बाद पीले रंग को वस्त्र धारण करें।

– स्नान के बाद भगवान विष्णु (Vishnu Bhagwan) की प्रतिमा व चित्र का सामने घी का दीया जलाएं।
– भगवान विष्णु (Vishnu Bhagwan) को पीले रंग के फूलों के साथ तुलसी का एक छोटा सा पत्ता अर्पित करें।
– अपने माथे पर हल्दी, चंदन या केसर का तिलक धारण करें।
– मान्यता के मुताबिक भगवान बृहस्पति (Bhagwan Brihaspati) को पीले रंग की चीजें बहुत पसंद हैं। इसलिए इस दिन ब्राह्मणों को पीले रंग की वस्तुएं जैसे- चने की दाल, फल आदि दान करें।
– इस दिन सुबह के समय चने की दाल और थोड़ा-सा गुड़ को घर के मुख्य द्वार पर रखें।
– इस दिन को धार्मिक महत्व के लिहाज भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। घर में धन की बरक्कत के लिए गुरुवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन पीले रंग की चीजों को विशेष महत्व दिया जाता है।

– गुरुवार के दिन न तो किसी को उधार दें और न हीं किसी से उधार लें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति खराब हो सकती है और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
– अगर आप गुरुवार का व्रत रखते हैं तो, इस दिन सत्यनारायण की व्रत कथा जरूर सुनें या पढ़े।

General Desk

Recent Posts

92वां वायुसेना दिवस समारोह: रविवार को चेन्नई के मरीना बीच पर वायुसेना के जांबाज दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

चेन्नईः इस बार 92वां वायुसेना दिवस समारोह रविवार को चेन्नई के मरीना बीच पर मनाया जा रहा है। आपको बता…

4 hours ago

एग्जिट पोल में हरियाणा में 10 साल बाद कांग्रेस की सरकार, जम्मू-कश्मीर में गठबंधन सरकार के आसार

दिल्ली: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर विभिन्न एजेन्सियों ने सर्वे किया है। विभिन्न एजेंसियों की…

5 hours ago

10वीं पास उम्मीदवारों के लिए पीएनबीएआरडी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इतनी मिलेगी सैलरी

दिल्लीः अगर आप 10वीं पास हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। नेशनल…

6 hours ago

हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगेस कांग्रेस का मकसद बांटो और सत्ता में रहो, वे दलित-आदिवासियों को अपने बराबर नहीं समझतेः मोदी

ठाणेः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे में कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला बोला और कहा कि…

7 hours ago

T-20 World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मिली करारी शिकस्त, न्यूजीलैंड ने 58 रन से किया पराजित

स्पोर्ट्स डेस्कः भारतीय महिला टीम को टी-20 वर्ल्ड कप में अपने मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने…

10 hours ago

मां दुर्गा के नौ रूप 09 मूल्यों का प्रतीक, अगर ये बातें जिंदगी में उतार लें तो प्रोफेशनल सक्सेस आपके पीछे आएगी

दिल्लीः आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज के दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जाती है। आपको…

10 hours ago