Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

राशिफल 13 अप्रैल 2021: मेष राशि वालों को मिलेगी सफलता, जानिए सभी राशियों का हाल

जानिए, मेष से मीन तक हर राशि का हाल

मेष राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। मेहनत रंग लाएगी। इस राशि के छात्रों को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आज किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं या कहीं से आते हुए पैसे में भी रूकावटे आ सकती है। इसलिए किसी भी तरह के लेन देन से बचें।

वृष राशि
आप दोस्तों के साथ खुशियाँ मनाएंगे। अचानक खर्च बढ़ने का योग बन रहा है। इस राशि के बच्चों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। आपके सारे काम एक के बाद एक बनते जायेंगे। आज ऑफिस में आपका प्रमोशन होने का योग बन रहा है।

मिथुन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आपको बहुत अधिक लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। जीवन में दूसरों का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क राशि
इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है आपको साथ समय बिताने का मौका मिलगा। थोड़ी मेहनत से भारी धन लाभ का अवसर आपको प्राप्त होगा। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा ,जिससे आप आनंद मंगल मानते रहेंगे। माता-पिता सहयोग आपको तरक्की की रहा पर ले जायेगा।

सिंह राशि
पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। किसी काम में की गई मेहनत का पूरा फल आपको नहीं मिल पायेगा, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए आपको मेहनत करके सफलता हासिल करनी चाहिये। धन में बढ़ोत्तरी होगी।

कन्या राशि
आपके कुछ काम समय से पूरे ना होने में परेशानी आ सकती है, इसलिए अपना पूरा ध्यान काम पर बनाये रखें । ऑफिस में कामकाज थोड़ा ज्यादा हो सकता है, इससे बिल्कुल परेशान ना हों। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेगी। सेहत का खास ख्याल रखें , ठंडा पीने से बचें।

तुला राशि
साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपकी प्लानिंग सक्सेज होगी। परिवार के जितने काम आप संभाल लेंगे, दिन उतनी ही आसानी से बीतेगा। बिजनेस के काम में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि
आपको पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करना चाहिए। बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। मेहनत करने पर आपके काम सफल हो जायेंगे। धन- धान्य में बढ़ोत्तरी होगी।

धनु राशि
इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी। अगर आप डेकोरेशन का काम करते हैं, तो आपको किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का ऑर्डर मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा। आज आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा।

मकर राशि
आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन हो सकता है। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आप जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, आपका पूरा धयान आपकी पढाई में लगा रहेगा।आपको कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि
आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। आज ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कहीं घूमने की प्लानिंग सफल रहेगी। आपको काम के नए अवसर जल्दी ही मिलेंगे। आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही दूसरों से उम्मीदें भी ज्यादा रहेंगी। दिन ख़ुशी भरा बीतेगा।

मीन राशि
आज आपका दिन पहले की मध्यम रहेगा। आप अपने खर्चे पर नियंत्रण करने की कोशिश करेंगे। अपने प्रेमी को समय देना आपके लिए अच्छा होगा, इससे आप दोनों के बीच की गलतफहमियां भी दूर होंगी। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं और बढ़ सकती हैं। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्द ही मिल सकती हैं। धन लाभ का सुन्दर योग बन रहा है। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। अपके जीवन की सारी परेशानियों का हल निकलेगा।

General Desk

Recent Posts

कोई अगर बुराई पर उत्तर आए, तो अत्याचार करने वालों को सबक सिखाना हमारा धर्म है, राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना है और उसे अपना कर्तव्य निभाना चाहिएः डॉ. भावत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…

4 hours ago

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

3 days ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

3 days ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

3 days ago

कार्यालय केवल एक भवन नहीं, कार्य का आलय होना चाहिएः डॉ. भागवत

दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि कार्यालय केवल एक भवन नहीं,…

4 days ago