Subscribe for notification
राष्ट्रीय

देश में कोरोना के सक्रिय मामले 12 लाख के पार, 24 घंटे में संक्रमण के 1.69 लाख नए मामले

भारत में कोरोना वायरस प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 92,922 बढ़कर 12 लाख के पार पहुंच गए। महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, एमपी, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु, केरल, पंजाब, तेलंगाना, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इस बीच देश में 1,68,912 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 35 लाख 27 हजार 717 हो गई है। वहीं इस दाैरान 75,086 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,21,56,529 मरीज कोरोनामुक्त  हो चुके हैं।  इसी अवधि में 904 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,70,179 हो गई है। देश में रिकवरी रेट  89.86 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर 8.88 प्रतिशत,  जबकि मृत्युदर घटकर 1.26 फीसदी रह गयी है।

देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या निम्नलिखित प्रकार हैं:-
राज्य………………..सक्रिय…….स्वस्थ…….मौत
अंडमान निकोबार…..88……….5040…….62
आंध्रप्रदेश………..20954……897147…7300
अरुणाचल प्रदेश….36………..16790…..56
असम……………3249……..215943…1118
बिहार……………14696……266923…1610
चंडीगढ़………….3307……..27037…..399
छत्तीसगढ़……….90277…… 348121…4899
दादर और नागर हवेली
तथा दमन और दीव…394……..3687…….2
दिल्ली………….34341……679573…..11283
गोवा……………4322……..57134………848
गुजरात………..27568…….315127…….4800
हरियाणा……….20981……292632……3268
हिमाचल प्रदेश..5369……..63202………1115
जम्मू कश्मीर….7335……..129021……..2034
झारखंड……….13933……124238……..1213
कर्नाटक……….69244…..983157…….12889
केरल…………..44707…..1117700……4783
लद्दाख…………..612……..10037……….131
लक्षद्वीप………….62………..736…………..1
मध्यप्रदेश……..35316……298645…….4184
महाराष्ट्र……….567097….2782161…..57987
मणिपुर…………107……….29013……….376
मेघालय………..189………13933………..151
मिज़ोरम………..143……….4464…………12
नागालैंड……….157……….12155………..93
ओडिशा………..7573……340062……..1926
पुड्डुचेरी…………2316…….41036………. 691
पंजाब………….27874……237391…….7507
राजस्थान……..31986…….328881…….2926
सिक्किम……….169………..6100………..136
तमिलनाडु…….41955…….878571…….12908
तेलंगाना………21864…….305900…….1765
त्रिपुरा…………..243……….33106………394
उत्तराखंड………7323……..99729………1760
उत्तरप्रदेश……..71241……611622……..9152
पं बंगाल………23981……580515…….10400
कुल…………..1201009…12156529…170179

Shobha Ojha

Recent Posts

Mahakumbh 2025 Live : संगम पर आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, सीएम योगी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…

21 hours ago

महाशिवरात्रिः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के गौरी शंकर में की पूजा अर्चना

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…

23 hours ago

शराब घोटाल केजरीवाल, सिसोदिया की महाभ्रष्ट जुगलबंदी का परिणाम, रिपोर्ट पर जवाब दें केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली  बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…

1 day ago

CAG रिपोर्ट की दिल्ली विधानसभा में पेश, सीएम रेखा ने सदन में रखी रिपोर्ट, AAP की शराब नीति से 2000 करोड़ रुपये का घाटा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…

1 day ago

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

2 days ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

3 days ago