File Picture

कोरोना वायरस ने कई राज्यों की स्थिति बेहद खराब कर दी है। दूसरी लहर में यह संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। इसकी वजह से महाराष्ट्र में जहां पूर्ण लॉकडाउन की आहट महसूस की जाने लगी है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू के बाद पाबंदियां लगा दी गई हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कई क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू की घोषणा की है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश के विभिन्न हिस्सों में संक्रमण के 1,52,879 नए मामले दर्ज किए गए।संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 33 लाख 58 हजार 805 हो गई है। वहीं इस दाैरान 90,584 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,20,81,443 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 61,456 बढ़कर 11,08,087 हो गये हैं। इसी अवधि में 838 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,69,275 हो गई है। देश में रिकवरी रेट  90.44 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर  8.29 प्रतिशत  है जबकि मृत्युदर घटकर 1.27 फीसदी रह गई है।

देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-
राज्य………………..सक्रिय…….स्वस्थ…….मौत
अंडमान निकोबार…..75………5038……..62
आंध्रप्रदेश………..18666…..895949….7291
अरूणाचल प्रदेश..32………..16790…….56
असम    ………….2934………215907….1117
बिहार………….11999……..265870…..1604
चंडीगढ़………..3265………26680……..396
छत्तीसगढ़……..85860…….342139……4777
दादर और नागर हवेली
दमन और दीव…345………..3667………..2
दिल्ली    ………..28773…….674415…..11235
गोवा…………..3969………56964 ……846
गुजरात ……….25129……312151……4746
हरियाणा    ……..19453……290736…..3252
हिमाचल प्रदेश..5223…….62776…….1115
जम्मू कश्मीर….6755…….128691…..2029
झारखंड………12293……123603…..1192
कर्नाटक……..61672……..980519…12849
केरल………..40095……..1115342…4767
लद्दाख……….611………….10023……131
लक्षद्वीप………60……………733………..1
मध्यप्रदेश….32707……295339……4160
महाराष्ट्र    ….538160…..2748153….57638
मणिपुर    …….101……….29010………375
मेघालय    ……202……….13893………151
मिज़ोरम…….143………..4458………..11
नागालैंड    ……156……….12152……….92
ओडिशा…….6653…….339603…….1926
पुड्डुचेरी……..2218……..40830………689
पंजाब    ……..28015……234270……7448
राजस्थान….27906……327866…….2916
सिक्किम    …..116……….6099……….136
तमिलनाडु…37673…..876257……12886
तेलंगाना……20184…..305335…..1759
त्रिपुरा………236………33104…….393
उत्तराखंड…6241…….99486……..1752
उत्तरप्रदेश…58801….608853……9085
पं बंगाल…21366…..578742……10390
कुल……1108087…12081443..169275

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here