File Picture

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर काफी तेजी से बढ़ रही है। पिछल 24 घंटों में इस संक्रमण के रिकॉर्ड 1.26 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। वहीं आईआईटी (IIT) यानी भारतीय प्रदौगिकी संस्थान रूड़की में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। दूसरे दिन भी इंस्टीट्यूट के हॉस्टल में रहने वाले 29 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब तक इंस्टीट्यूट के 89 छात्र इस संक्रमण से ग्रसित हो चुके हैं। संस्थान प्रबंधन ने बिगड़ते हालात को देखते हुए संस्थान के कोटले भवन, कस्तूरबा भवन, विज्ञान कुंज, सरोजिनी भवन और गोविद भवन को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। हॉस्टल में रहने वाले बाकी छात्रों की जांच भी हो रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरूवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 1,26,789 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 29 लाख 28 हजार 574 हो गई है। वहीं इस दाैरान 59,258 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,18,51,393 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 66,846 बढ़कर 9,10,319  हो गये हैं। इसी अवधि में 685 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या  1,66,862 हो गई है। देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 91.67 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 7.04 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.29 फीसदी रह गयी है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-
राज्य………………..सक्रिय…….स्वस्थ…….मौत
अंडमान निकोबार…..49……..5020……..62
आंध्रप्रदेश………….13276… 892736…7262
अरुणाचल प्रदेश……17……….16788…..56
असम……………….2194……215722…1111
बिहार……………….5926…….264402..1591
चंडीगढ़……………..3121……25688……388
छत्तीसगढ़………….58883…..333227…4469
दादर और नागर हवेली
तथा दमन और दीव..191……3619………..2
दिल्ली……………..19455……659980…11133
गोवा……………….2858……..56531…….840
गुजरात……………18684……305149…..4620
हरियाणा…………..15237….286182……3219
हिमाचल प्रदेश…..4158…….61642…….1090
जम्मू और कश्मीर..5035…..127774…..2018
झारखंड……………7872……121885…..1151
कर्नाटक…………..49273….971556…..12731
केरल……………..31806…..1108078… 4710
लद्दाख……………446……….9836……….130
लक्षद्वीप………….53 …………716………….1
मध्यप्रदेश……….26059…287869……4086
महाराष्ट्र…………502982…2613627.. 56652
मणिपुर……………75……….28998……….374
मेघालय…………108……….13882………150
मिज़ोरम…………60…………4451…………11
नागालैंड ………141………..12143……….92
ओडिशा………..4062…….338662…..1923
पुड्डुचेरी…………1820………40442……687
पंजाब………….25855……226887….7278
राजस्थान……..18146……..325779…2866
सिक्किम………95…………..6086……..136
तमिलनाडु……27743…….870546….12821
तेलंगाना……..13712……..303601…..1741
त्रिपुरा………….124…………33095……393
उत्तराखंड……4526………98444……..1741
उत्तरप्रदेश….31987………604979…..8964
पं बंगाल…..14290……….575371…..10363
कुल……….910319….11851393…..166862

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here