Subscribe for notification
ट्रेंड्स

देश में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 1.15 लाख नए मामले, एक्टिव केस आठ लाख के पार

कोरोना वायरस के कारण देश में स्थित लगातर बिगड़ी जा रही है। इस संक्रमण को लेकर बेहद चिंताजनक खबर है यह कि देश के विभिन्न हिस्सों में पछले 24 घंटों के दौरान 1.15 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही चार अप्रैल को मिले 1.03 लाख मरीजों का रिकॉर्ड भी टूट गया। इस दौरान देशभर में 59,856 मरीज ठीक हुए और 630 ने दम तोड़ा।  इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 55,250 की बढ़ोतरी हो गई।

नए केस में रोजाना की तरह सबसे ज्यादा 55,469 संक्रमित महाराष्ट्र में मिले। 9,921 नए मरीजों के साथ छत्तीसगढ़ दूसरे नंबर पर रहा। कुल एक्टिव केस में भी ये दोनों राज्य टॉप-2 में हैं। महाराष्ट्र में 4.73 लाख, जबकि छत्तीसगढ़ में 52,445 मरीजों का इलाज चल रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार इस बीच देश में 1,15,736 नये मामले दर्ज किए गए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 28 लाख एक हजार 785 हो गयी है। वहीं इस दाैरान 59,856 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,17,92,135 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 55,250 बढ़कर 8,43,473  हो गये हैं। इसी अवधि में 630 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या  1,66,177 हो गयी है। देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 92.11 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 6.59 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.30 फीसदी रह गयी है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-
राज्य………………..सक्रिय…….स्वस्थ…….मौत
अंडमान निकोबार….51………..5010…….62
आंध्र प्रदेश……….11809…..891883….7251
अरुणाचल प्रदेश……11………16786……56
असम……………..2030…….215691….1111
बिहार……………..4955…….263849….1588
चंडीगढ़…………..3037…….25375…….386
छत्तीसगढ़……….52445……329408…..4416
दादर नागर हवेली
तथा दमन और दीव… 196…..3590……….2
दिल्ली ………..17332…. 656617……11113
गोवा……………2471……56393………..838
गुजरात………..17348….302932……..4598
हरियाणा………14080….284984…….3208
हिमाचल प्रदेश..3740……61416……..1081
जम्मू कश्मीर…4483…..127520……..2012
झारखंड………6844……121608……..1144
कर्नाटक……..45126…. 968762……12696
केरल………..30275…..1106123…….4694
लद्दाख………..399………..9824……….130
लक्षद्वीप ………38………….712…………1
मध्यप्रदेश…..24155……285743…..4073
महाराष्ट्र…….473693….2583331…56330
मणिपुर……..63…………28998……… 374
मेघालय…….104………..13881……….150
मिज़ोरम…….50………….4447………..11
नागालैंड…..133…………12140……….92
ओडिशा……3518………338416…..1922
पुड्डुचेरी…….1773………40317……..686
पंजाब ……25913…….223928……7216
राजस्थान….16140……324996…..2854
सिक्किम…..65…………6085………136
तमिलनाडु…25598….868722…..12804
तेलंगाना…..11617…..303298……1734
त्रिपुरा………90……….33092………393
उत्तराखंड…3607…..98259………1736
उत्तरप्रदेश…27509…603495……8924
पं बंगाल…..12775…574504…..10355
कुल……..843473…11792135..166177

admin

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

5 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

6 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

19 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

19 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

20 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago