उत्तर प्रदेश बाहुलबली मुख्तार अंसार का नया ठिकान अब यूपी के बांदा का जेल है। 26 महीने बाद पंजाब से उत्तर प्रदेश वापसी हुई है। साढ़े 14 घंटे सफर करने तय कर पुलिस मुख्तार को पंजाब के रोपड़ से लेकर आज तड़के 4.34 पर बांदा जेल पहुंची। यहां पर जेल के अंदर मुख्तार की एंबुलेंस और एक सुरक्षा गाड़ी को ही जाने दिया गया। जेल में जाने से पहले मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य द्वारा गठित चार सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने मुख्तार का कोरोना टेस्ट किया। फिर सामानों की तलाशी ली गई। लगभग आधे घंटे की इस प्रक्रिया के बाद मुख्तार को जेल के अंदर भेजा गया।
यूपी पुलिस मंगलवार दोपहर 2.20 बजे मुख्तार को पंजाब के रोपड़ जेल से लेकर रवाना हुई थी। पुलिस को रोपड़ से बांदा तक 882 किलोमीटर का रास्ता तय करने में करीब साढ़े 14 घंटे लगे। मुख्तार को लेकर आ रही पुलिस की टीम में 150 पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस के काफिले में शामिल 10 गाड़ियाों में से आधी जिस एम्बुलेंस मुख्तार था, उसके आधी तो आधी पीछे चलती रही थीं।
बाहुबली मुख्तार के बांदा पहुंचने से पहले जेल के बाहर सख्त बैरिकेडिंग की गई थी। यहां पर उसका कोरोना टेस्ट किया गया और इसके बाद हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी की गई। उधर, मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें उसने मुख्तार का हाल विकास दुबे जैसा होने की आशंका जताई है।
उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि माफिया डॉन बृजेश सिंह बेहद प्रभावशाली है। वह मुख्तार अंसारी को मारने की साजिश रच रहा है। उनका कहना है कि मुख्तार के खिलाफ चल रहे मामलों की निष्पक्ष सुनवाई होनी चाहिए। यदि राजनीतिक बदले भावना से कोई कार्रवाई की जाती है तो वह सही नहीं होगी। अफशां ने इस सिलसिले में राष्ट्रपति को भी पत्र लिखा था।
वहीं मुख्तार के भाई एवं गाजीपुर से बीएसपी सांसद अफजाल अंसारी ने यूपी सरकार की मंशा पर सवाल उठाया है। उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और एक मंत्री पर गैर जिम्मेदाराना बयान देकर माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने एक सार्वजनिक रैली में कहा था कि मुख्तार की गाड़ी यूपी के किस बॉर्डर पर पलटेगी, ये नहीं बताऊंगा। वहीं, बीजेपी के एक मंत्री ने कहा कि गाड़ी तो पलट कर रहेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्तार को जिस बांदा जेल में शिफ्ट किया जा रहा है, वहां पहले भी उन्हें चाय में जहर देकर मारने की कोशिश हो चुकी है। उन्हें कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर तो पूरा भरोसा है, लेकिन यूपी प्रदेश सरकार की नीयत पर उन्हें भरोसा नहीं है।
आपको बता दें कि मुख्तार को आठ जनवरी 2019 को मोहाली के एक बड़े बिल्डर की शिकायत पर वहां की पुलिस ने 10 करोड़ की फिरौती मांगने का केस दर्ज किया था। 12 जनवरी को प्रोडक्शन वारंट हासिल करने के लिए पुलिस कोर्ट पहुंची। 21 जनवरी 2019 को मोहाली पुलिस मुख्तार को प्रोडक्शन वारंट पर उत्तर प्रदेश से मोहाली ले आई। 22 जनवरी को कोर्ट ने उसे एक दिन की रिमांड पर भेज दिया। 24 जनवरी को उसे न्यायिक हिरासत में रोपड़ जेल भेज दिया गया।
यूपी के एडीजी (ADG) कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार के अनुसार मुख्तार पर यूपी में 52 केस दर्ज हैं। इनमें से 15 विचाराधीन मामलों में उसे जल्द सजा दिलाए जाने की कोशिश जारी है। मुख्तार अंसारी के बिहार के बाहुबली सहाबुद्दीन गैंग से भी संपर्क में हैं। मुख्तार और उसकी गैंग की 192 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों के जब्त करने और की कार्रवाई भी की गई है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…