file Picture

वैश्विक बाजार कच्चे तेल की कीमतों मेंं सोमवार को भारी गिरावट आने के बाद भारत में पेट्रोल तथा डीजल के दामों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। देश में आज दोनों ईंधनों की कीमत लगातार सातवें दिन स्थिर रही।

तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार मंगलार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में जारी रहने और कई देशों में कच्चे तेल की मांग प्रभावित होने की आशंका में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में भारी गिरावट आई। लंदन ब्रेंट क्रूड गिरकर 62 डॉलर प्रति बैरल के नीचे उतर गया।
देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है:-
शहर का नाम  पेट्रोल रुपये/लीटर    डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली           90.56    80.87
मुंबई            96.98       87.96
चेन्नै              92.58       85.88
कोलकाता    90.77       83.75

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here