Subscribe for notification
ट्रेंड्स

कोरोना का कहरः दिल्ली में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू, देशभर में कोरोना के 97 हजार नये मामले

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।प्रदेश सरकार  दिल्ली में 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। इस दौरान यहां किसी भी तरह की गतिविधि पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। साथ ही इस दौरान आवाजाही पर भी प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। हालांकि इस दौरान जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को राहत दी जाएगी। आपतो बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते चार दिनों से 3500 से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं और पॉजिटिविटी रेट भी 5.5 प्रतिशत से अधिक हो गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार इस बीच देश में 96,982 नये मामले दर्ज किए गए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 26 लाख 86 हजार 049 हो गई है। वहीं इस दाैरान 50,143 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,17,32,279 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 46,393 बढ़कर 7,88,223  हो गये हैं। इसी अवधि में 446  और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या  1,65,547 हो गई है।
देश में रिकवरी रेट घटकर 92.48 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 6.21 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.30 फीसदी रह गई है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-
राज्य…………………सक्रिय…….स्वस्थ…….मौत
अंडमान निकोबार….53……….5001……..62
आंध्र प्रदेश……….10710……891048…7244
अरुणाचल प्रदेश…10………..16785……..56
असम    …………..1974…….215657…..1109
बिहार……………4144……..263582…1586
चंडीगढ़    ……….3062……..25033……384
छत्तीसगढ़      ……44296……327689….4363
दादर नागर हवेली
दमन और दीव…212……….3556………2
दिल्ली…………14589……654277…..11096
गोवा……………2180…….56298……..837
गुजरात       ………16252……        300765….4581
हरियाणा       ……..13105……283869….3199
हिमाचल प्रदेश..3828…..60905……1076
जम्मू कश्मीर….4154…..127290….2010
झारखंड………..5882…..121310…..1140
कर्नाटक……….42502….965275….12657
केरल…………28685……1104225….4680
लद्दाख………..363…………9810………130
लक्षद्वीप………..31…………712………….1
मध्य प्रदेश…..22654….283540……4055
महाराष्ट्र…….452777….2549075…56033
मणिपुर………..57………..28997……374
मेघालय       ……..99…………13877…..150
मिज़ोरम………45…………4444 …….11
नागालैंड    …….135……….12138…….92
ओडीशा    ……3196……..338150…..1922
पुड्डुचेरी      …….1677………40178…….684
पंजाब       ……..25419…….221578….7155
राजस्थान…14768……..324145….2841
सिक्किम       …..56………….6071…….136
तमिलनाडु…23777……866913….12789
तेलंगाना……9993……..303013…..1729
त्रिपुरा……….71…………33091………392
उत्तराखंड    …3201……..97881………1729
उत्तरप्रदेश…22820…..        602319….     8894
पं बंगाल…..11446……        573782…..10348
कुल  ……….788223…11732279…165547

admin

Recent Posts

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सख्त हुई सरकार, मीडिया चैनलों के लिए जारी किया परामर्श

दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने  न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…

10 hours ago

कोई अगर बुराई पर उत्तर आए, तो अत्याचार करने वालों को सबक सिखाना हमारा धर्म है, राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना है और उसे अपना कर्तव्य निभाना चाहिएः डॉ. भावत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…

11 hours ago

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

3 days ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

3 days ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

3 days ago