File Picture

देश में कोरोना वायरस से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। देश में सबसे खराब स्थिति महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में कोविड-19 की बेकाबू रफ्तार का अंदाजा आप इसी बात से लगाया जा सकता है इससे सर्वाधिक प्रभावित होने के मामले में दुनिया में टॉप 10 देशों के बाद महाराष्ट्र का ही नंबर आता है। महाराष्ट्र में अब तक 25.04 लाख लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में संक्रमण के 40,715 नए मामले सामने आए। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ 16 लाख 86 हजार से अधिक हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 29,785 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसे मिलाकर अब तक 1,11,81,253 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। इस अवधि में सक्रिय मामले 10,731 से बढ़ने से 3,45,377 हो गए हैं। वहीं  199 और मरीजों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1,60,166 हो गई है। देश में रिकवरी रेल  95.67 और सक्रिय मामलों की दर 2.96 प्रतिशत हो गया है, जबकि मृत्युदर अभी 1.37 फीसदी है। देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या निम्मलिखित प्रकार है।

राज्य…………………सक्रिय…….स्वस्थ…….मौत
अंडमान निकोबार……8…………4969……62
आंध्र प्रदेश……….2382……..884471…7191
अरुणाचल प्रदेश….2………….16784…..56
असम…………….1670……..215235…1101
बिहार…………….561……….261537…1561
चंडीगढ़………….1979………22325…..363
छत्तीसगढ़……….9205………312511….3962
दादर और नागर हवेली
तथा दमन और दीव..52………3427……….2
दिल्ली…………..3934……..633975….10963
गोवा…………….1017……….54873…….818
गुजरात…………7847……..276348…..4454
हरियाणा……….5698……..271894…..3101
हिमाचल प्रदेश…1385………58472……..1021
जम्मू कश्मीर…..1336………125362……1981
झारखंड……….796……….119478…….1097
कर्नाटक………14286……..944917……12444
केरल…………24389…….1076571…..4507
लद्दाख…………83…………..9707………130
लक्षद्वीप………109……………581………..1
मध्य प्रदेश…..8592……….264575……3908
महाराष्ट्र…….216540…….2234330….53457
मणिपुर……….33……………28933……..373
मेघालय………29…………….13838……..149
मिज़ोरम………17……………. 4423………..11
नागालैंड……..2…………….12132………91
ओडिशा……..838……………336206…..1919
पुड्डुचेरी……..236……………39521……….676
पंजाब………18628……….190399……..6382
राजस्थान…..4006………..319217……..2803
सिक्किम……49……………..6022……….135
तमिलनाडु…3151………..299042……..12609
तेलंगाना…..3151………… 299042……..1674
त्रिपुरा………34…………… 33044……….392
उत्तराखंड….894………….95954……….1704
उत्तर प्रदेश…3396……….595920………8760
पं बंगाल…..3574………..567117……..10308
कुल………  345377…….11181253… 160166

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here