संवाददाताः कपिल भारद्वाज
चंडीगढ़ः भोपाल सिंह को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। सिंह मौजूदा समय में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य के तौर पर कार्यरत हैं।
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की पृष्ठभूमि से सम्बन्ध रखने वाले भोपाल सिंह हरियाणा में यमुनानगर जिला के खदरी गांव के एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। वह उच्च शिक्षित तथा बेहद ही विनम्र और साधारण व्यक्तित्व के धनी हैं। सिंह आठ विषयो में एमए (MA) यानी स्नातकोत्तर के साथ साथ वह विधि स्नातक भी है। सिंह की गिनती संघ और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के विश्वासपात्रों में की जाती है। वह केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया के सचिव भी रह चुके है। सिंह ने गत वर्ष अपने एकलौते बेटे की शादी में मात्र एक रुपया शगुन लेकर की थी और दहेज रहित शादी करने के कारण उनको राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली थी।
भोपाल सिंह के इस कदम की प्रशंसा प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी भी कर चुके है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष के तौर पर अपनी नियुक्त पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिंह ने कहा कि गत छह वर्षों की भांति भर्ती प्रक्रिया को ईमानदारी,योग्यता,ओर पारदर्शी तरीके से जारी रखा जाएगा।
इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष तथा सभी नवनियुक्त सदस्यों ने अपनी नियुक्ति के लिए सरकार विशेषकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के प्रति व्यक्त किया। साथ ही राज्य के शिक्षा मंत्री एवं चयन समिति के अध्यक्ष कंवरपाल गुज्जर का भी आभार व्यक्त किया।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…