जानिए, मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल-

मेष: भावुकता में नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

वृष: आज व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए संबंध बनेंगे।

मिथुन: आज आप पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं, लेकिन आर्थिक तनाव बढ़ेगा, जिस कारण से जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। संयम बरतें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

कर्क: भागदौड़ रहेगी। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक व्यस्तता रहेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

सिंह: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होगा। अग्नि या विद्युत दुर्घटना के प्रति सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कन्या: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता के प्रोत्साहन से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। धार्मिक प्रवृति में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता %