देश में कोरोना वायरस से बढ़ते मामले एक बार फिर से डराने लगे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान करीब 44 हजार नये मामले सामने आए हैं। उधर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। बिरला को ऑब्जर्वेशन के लिए शनिवार को एम्स (AIIMS) यानी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कोविड सेंटर में एडमिट कराया गया है। एम्स के के मुताबिक 19 मार्च को बिरला में संक्रमण की पुष्टि हुई थी और शनिवार को उन्हें भर्ती कराया गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 43,846 नये मामले सामने आए। इसके बाद  संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 15 लाख 99 हजार से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटों में 22,956 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसे मिलाकर अब तक 1,11,30,288 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 20693 से बढ़ने से 3,09,087 हो गए हैं। इसी अवधि में 197 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,59,755 हो गई है। देश में इस समय रिकवरी रेट  95.95 प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर 2.66 प्रतिशत हो गया है, जबकि मृत्युदर अभी 1.37 फीसदी है। देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना संक्रमितों की संख्या निम्नलिखित प्रकार हैः-

राज्य…………………सक्रिय…….स्वस्थ…….मौत
अंडमान निकोबार……7…………4969……62
आंध्र प्रदेश……….2083……..884094…7189
अरुणाचल प्रदेश….3………….16783…..56
असम…………….1650……..215201…1100
बिहार…………….473……….261413…1557
चंडीगढ़………….1717……… 22142……361
छत्तीसगढ़……….7693………311520….3940
दादर और नागर हवेली
तथा दमन और दीव..44………3425……….2
दिल्ली…………..3409……..632797….10955
गोवा…………….997………. 54713…….815
गुजरात…………6737……..274249…..4443
हरियाणा……….4830……..271038…..3093
हिमाचल प्रदेश…1199………58321……..1017
जम्मू कश्मीर…..1191………125218……1980
झारखंड……….722……….119361…….1095
कर्नाटक………12847……..943208……12432
केरल…………25317…….1072554…..4482
लद्दाख…………73…………..9703………130
लक्षद्वीप………136……………511………..1
मध्य प्रदेश…..7344……….263158……3903
महाराष्ट्र…….192294…….2203553….53300
मणिपुर……….28……………28931……..373
मेघालय………28…………….13835……..149
मिज़ोरम………15……………. 4421………..11
नागालैंड……..2…………….12132………91
ओडीशा……..735……………336066…..1918
पुड्डुचेरी……..127……………39521……….674
पंजाब………16988……….187198……..6280
राजस्थान…..3310………..318842……..2796
सिक्किम……53……………..6016……….135
तमिलनाडु…7291………..845812……..12590
तेलंगाना…..2804…………298645……..1669
त्रिपुरा………30…………… 33043……….391
उत्तराखंड….756………….95851……….1704
उत्तर प्रदेश…2774……….595518………8758
पं बंगाल…..3380………..566526……..10303
कुल……… 309087…….11130288…159755

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here