Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

Upay Shaniwar Ke: ये उपाय कर लिए तो बरसेगी शनिदेव की कृपा

Upay Shaniwar Ke: आज शनिवार (Shaniwar) है। मान्यता के मुताबिक आज दिन शनिदेव का होता है। शास्त्रों में शनिदेव (Shani Dev) को न्याय का देवता कहा गया है। नाराज होने से राजा को रंक बना देते हैं तो खुश होने पर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।

शनिदेव (Shani Dev) को खुश करना आसान नहीं हैं। लेकिन सच्ची निष्ठा और पवित्र ह्रदय से किए गए काम से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहें हैं जिनसे आप शनिदेव (Shani Dev) को प्रसन्न कर सकते हैं। शनिदेव (Shani Dev) के प्रसन्न होने पर आपके जीवन के हर दुख का अंत हो जाएगा।

मान्यता के मुताबिक शनिवार (Shaniwar) को इन मंत्रों के जाप से सभी कष्ट दूर होते हैं….
शनि देव (Shani Dev) का तांत्रिक मंत्र- ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः।
शनि देव (Shani Dev) के वैदिक मंत्र- ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये।
शनि देव (Shani Dev) का एकाक्षरी मंत्र- ऊँ शं शनैश्चाराय नमः।
शनि देव (Shani Dev) का गायत्री मंत्र- ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्।।
तो आइए जानते हैं क्या हैं वे उपाय जिससे आप पर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी।

• शनिवार (Shaniwar) को तेल से बने पदार्थ भिखारी को खिलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं
• शाम को अपने घर में गूगुल का धूप जलाएं
• भिखारियों को काले उड़द का दान करें
• जल में काले उड़द को प्रवाहित करें
• शनिवार (Shaniwar) को सुंदरकांड का पाठ सर्वश्रेष्ठ फल प्रदान करता है
• चींटियों को गोरज मुहूर्त में तिल चौली डालें
• शनिवार (Shaniwar) के दिन उड़द, तिल, तेल, गुड़ का लड्डू बना लें और जहां हल न चला हो वहां गाड़ दें
• शनिवार (Shaniwar) की रात में रक्त चन्दन से ’ऊं ह्वीं को भोजपत्र पर लिख कर नित्य पूजा करने से अपार विद्या, बुद्धि की प्राप्ति होती है
• शनिवार (Shaniwar) को काले कुत्ते, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाने डालने से जीवन की रूकावटें दूर होती हैं।

General Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

2 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

2 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

15 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

16 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

16 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago