Subscribe for notification
राष्ट्रीय

डरा रहा है कोरोना, 24 घंटे में सामने आए 39,726 नये मामले, मुंबई में मॉल में प्रवेश से पहले निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी

देश में कोरोना वायरस की रफ्तार एक बार फिर तेज हो रही है, जिसके कारण लोगों के मन में दशहत पैदा हो रहा है। महाराष्ट्र में इस संक्रमण के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। मुंबई में अब मॉल में एंट्री से पहले कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी या फिर गेट पर ही रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जाएगा। बीएमसी (BMC) यानी  बृहन्मुम्बई नगर निगम ने इसकी व्यवस्था के लिए ‌सभी मॉल प्रबंधन को 22 मार्च तक का समय दिया है।

इसके अलावा बीएमसी ने मुंबई के सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों में एंटीजन टेस्ट कराने का फैसला लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 39,726 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 15 लाख 14 हजार से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटों में 20,654 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,10,83,679 मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं।  इसी अवधि में 154 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,59,370 हो गई है। देश में रिकवरी रेट  96.25 और सक्रिय मामलों की दर 2.35 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर अभी 1.38 फीसदी है। देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या निम्नलिखित प्रकार है।

राज्य…………………सक्रिय…….स्वस्थ…….मौत
अंडमान निकोबार……5…………4969……62
आंध्र प्रदेश……….1795……..883759…7186
अरुणाचल प्रदेश….3………….16783…..56
असम…………….1645……..215160…1100
बिहार…………….406……….261304…1555
चंडीगढ़………….1466……… 21978……359
छत्तीसगढ़……….6025………310838….3920
दादर और नागर हवेली
तथा दमन और दीव..30………3422……….2
दिल्ली…………..2927……..631756….10949
गोवा…………….861……….54597…….813
गुजरात…………5684……..272332…..4433
हरियाणा……….3957……..270222…..3089
हिमाचल प्रदेश…1043………58151……..1013
जम्मू कश्मीर…..1073………125046……1978
झारखंड……….624……….119232…….1094
कर्नाटक………11378……..941309……12415
केरल…………25463…….1068378…..4450
लद्दाख…………44…………..9691………130
लक्षद्वीप………173……………470…………1
मध्य प्रदेश…..6032……….262031……3894
महाराष्ट्र…….167637…….2175565….53138
मणिपुर……….28……………28924……..373
मेघालय………32…………….13825……..148
मिज़ोरम………13……………. 4421………..11
नागालैंड……..7…………….12127………91
ओडीशा……..648……………335923…..1918
पुड्डुचेरी……..6……………39521……….674
पंजाब………14366……….184848……..6204
राजस्थान…..3023………..318284……..2794
सिक्किम……48……………..6013……….135
तमिलनाडु…6222……….. 844568……..12573
तेलंगाना…..2434…………298262……..1664
त्रिपुरा………21…………… 33042……….391
उत्तराखंड….698…………. 95727……….1704
उत्तर प्रदेश…2217………. 595259………8753
पं बंगाल…..3241………..565938……..10300
कुल………271282…….11083679… 159370

Shobha Ojha

Recent Posts

Mahakumbh 2025 Live : संगम पर आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, सीएम योगी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…

2 days ago

महाशिवरात्रिः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के गौरी शंकर में की पूजा अर्चना

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…

2 days ago

शराब घोटाल केजरीवाल, सिसोदिया की महाभ्रष्ट जुगलबंदी का परिणाम, रिपोर्ट पर जवाब दें केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली  बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…

2 days ago

CAG रिपोर्ट की दिल्ली विधानसभा में पेश, सीएम रेखा ने सदन में रखी रिपोर्ट, AAP की शराब नीति से 2000 करोड़ रुपये का घाटा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…

2 days ago

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

2 days ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

4 days ago