Subscribe for notification
ट्रेंड्स

मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह हटाए गए, नगराले अगले पुलिस आयुक्त

मुंबई. उद्योगपति मुकेश अंबानी के बाहर घर के बाहर स्कार्पियो मामले में जिस तरह रोज मामले सामने आते जा रहे है, उससे आम आदमी हैरान है। लगातार राजनीतिक बैठकों के बाद आखिरकार मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर गाज गिर ही गई। महाराष्ट्र के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। हेमंत नगराले अगले पुलिस आयुक्त होंगे।

मंगलवार देर रात मुख्यमंत्री आवास पर अहम बैठक बुलाई गई थी। हेमंत नगराले और परमबीर सिंह मौजूद थे। लगभग दो घंटे से चल रही बैठक में जैसे ही देर रात गृहमंत्री अनिल देशमुख पहुंचे, यह तय हो गया कि परमबीर सिंह का जाना अब तय है।

इसके पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार, ऊर्जा मंत्री नितिन राऊत, राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात, शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड, पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण और कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की। मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को पद से हटाने से जुड़े सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने हालांकि कहा कि जब तक सबूत नहीं मिलता किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी, लेकिन सरकार किसी का बचाव भी नहीं करेगी। दूसरी तरफ, विपक्ष लगातार सिंह को लेकर सवाल करता रहा है। सीआईयू से विशेष शाखा में तबादले के बाद वझे ने मुंबई पुलिस आयुक्त से पांच बार मुलाकात की थी और इस दौरान दोनों के बीच घंटों बातचीत हुई थी। एनआईए अधिकारियों का दावा है कि वझे इस मामले में सिर्फ एक मोहरा हो सकता है। मामले में एक आईपीएस अधिकारी और शिवसेना नेता भी शक के घेरे में हैं।

Delhi Desk

Recent Posts

किस-किस ने छोड़ा झाड़ू, AAP से इस्तीफा देने वाले विधायकों ने क्या दिया बयान

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः आम आदमी पार्टी (AAP) में भगदड़ शुरू हो गई है। AAP के आठ विधायकों ने…

1 day ago

AAP ने पाठशाला बनवाने का वादा करके मधुशाला बनवाया, दिल्ली की जनता आप-दा की लूट पर लगाएगी लगामः अनुराग

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को AAP पर हमला…

1 day ago

कांग्रेस के शाही परिवार ने किया राष्ट्रपति का अपमान, ये खुद को देश का और आप-दा वाले दिल्ली का मालिक समझते हैंः मोदी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस, गांधी परिवार और AAP पर तगड़ा प्रहार किया।…

1 day ago

यमुना के जल पर सियासी संग्रामाः जहरीला जल वाले बयान पर जवाब देने के लिए आज चुनाव आयोग जाएंगे केजरीवाल

दिल्लीः यमुना के जल को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। पहले अरविंद केजरीवाल ने…

2 days ago

कौन हैं शुभांशु शुक्ला, जो बनेंगे ISS पर जाने वाले पहले भारतीय, बोले…अंतरिक्ष में करूंगा योग

दिल्लीः IAF यानी इंडियन एयरफोर्स के ऑफिसर शुभांशु शुक्ला को शुभांशु ISS यानी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर जाने वाले पहले…

2 days ago

पैनिक बटन बसों में नहीं, उस शीश महल में लगवाने की जरूरत थी, जहां पर एक महिला से बदसलूकी की गईः नड्डा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को AAP…

2 days ago