उत्तर-पूर्व दिल्ली से सांसद एवं दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष मनोज ने दावा किया है कि भाजपा गठबंधन असम में विधानसभा चुनावों में सौ से ज्यादा सीटें जीतेगा।

श्री तिवारी ने शुक्रवार बताया कि मैंने 10 मार्च की शाम असम में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत की, जहां पर सार्वजनिक स्थल पर मीडिया के सामने चुनाव प्रचार का गाना लॉन्च हुआ। नुक्कड़ नाटकों का प्रदर्शन हुआ। इस दौरान जो माहौल दिखा तथा लोगों से बातचीत करने से बाद से जो फीडबैंक मिला, उससे हम कर सकते हैं कि भाजपा गठबंधन असम में सौ से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने मौलाना बदरुद्दीन अजमल के नेतृत्ववाले ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) से गठबंधन कर अपनी हार तय कर ली है।

उन्होंने प्रखर प्रहरी से बातचीत करते हुए कहा कि एआईयूडीएफ गलत तरीसे से सीमा पार करके आए हुए लोगों की वकालत करता है, जिसके कारण असम में कांग्रेस का बचा हुआ वोट भी उससे खिसक गया है

उन्होंने कहा कि असम विधानसभा चुनावों में अपनी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है और एआईयूडीएफ से गठबंधन करने के कारण कांग्रेस से लोग नाराज है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति, सर्बानंद सोनोवाल के प्रति लोगों का विश्वास जगा है।

असम में कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए एआईयूडीएफ, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) तथा आंचलिक गण मोर्च के साथ गठबंधन किया है। वहीं भाजपा ने असम गण परिषद तथा यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल से हाथ मिलाया है।

उल्लेखनीय है कि असम की 126 सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 47 सीटों के लिए 27 मार्च को वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण में एक अप्रैल को 39 सीटों के लिए, जबकि तीसरे चरण में छह अप्रैल को 40 सीटों के लिए मतदान होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here