Subscribe for notification
शिक्षा

Aaj Ka Itihas 10 March 2021: राज्यसभा ने 2010 में महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी प्रदान की

दिल्लीः आज के ही दिन 2010 में भारतीय संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा ने महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी प्रदान की थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 10 मार्च को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1624- इंग्लैंड ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1801- ग्रेट ब्रिटेन में पहली बार जनगणना की गई।
1847- हवाई में पहले सिक्के की ढलाई की गई।
1862- ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस ने जांजीबार की आजादी को मान्यता दी।
1876- अमेरीकी अविष्कारक एलेग्ज़न्डर ग्राहम बेल ने टेलीफ़ोन का अविष्कार किया और आज ही के दिन ग्राहम बेल और उनके सहयोगी वाटसन के बीच पहली सफल टेलीफ़ोन वार्ता हुई।
1872- भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के एक नेता मौलाना उबैदुल्लाह सिंधी का जन्म हुआ। उन्होंने रेशमी आंदोलन चलाया था किन्तु यह आंदोलन विफल हो गया।
1893- आइवरी कोस्ट फ्रेंच सम्राज्य का हिस्सा बना।
1897- नारी शिक्षा की प्रणेता सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रसिद्ध कवयित्री सावित्री बाई फुले का निधन।
1922- महात्मा गांधी राजद्रोह के मामले में गिरफ्तारी के बाद छह वर्ष के लिये जेल भेजे गये।
1945- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी युद्धक विमानों ने जापान की राजधानी टोकियो पर भीषण बमबारी की। जिसके कारण टोकियो के लगभग एक लाख नागरिक मारे गये।
1946- ब्राजील में हुए रेल हादसे में 1855 लोगों की मौत हो गई।
1959- तिब्बत की राजधानी ल्हासा में चीन की नीतियों के खिलाफ विद्रोह शुरू हुआ। हालांकि चीन एक दशक पहले अक्टूबर 1950 से ही तिब्बत को अपने कब्जे में लेना शुरू कर चुका था।
1969- मार्टिन लूथर किंग के हत्यारे जेम्स अर्ल रे को 99 साल की कैद की सजा सुनाई गयी।
1985- भारत ने बेंशन एंड हेजेज क्रिकेट विश्वकप जीता।
2003- उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया।
2006- पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बारूदी सुरंग विस्फोट में 26 लोग मारे गये।
2010- भारतीय संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित हुआ।
2017- दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हाय को संवैधानिक कोर्ट ने पद से हटा दिया।

Shobha Ojha

Recent Posts

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

2 hours ago

गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना, एक बार देख लीजिए ये तस्वीरें

दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…

2 hours ago

Tesla Cybertruck Video: शानदार साइबरट्रक का काफिला देख दिल खुश हो जाएगी, एलन मस्क ने एक्स पर शेयर किया अपनी फेवरेट कार का वीडियो

अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…

3 hours ago

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने यूएसएआईडी के 2000 कर्मियों को निकालने का किया ऐलान, कई लोगों को छुट्टी पर भेजा

वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…

3 hours ago

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

13 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

14 hours ago