मुंबई. पिंपल्स की समस्या ज्यादातर यंग जेनरेशन में देखने को मिलती है। कभी-कभी यह समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है, कि हमें डॉक्टर से दिखाना पड़ता है। ऐसे में यदि आप कुछ घरेलू नुस्खे को अपने चेहरे पर आजमाएं, तो आपके चेहरे पर आने वाली पिंपल्स आसानी से खत्म हो सकती है। तो आइए जाने वह कौन से घरेलू नुस्खे हैं, जिन्हें अपनाने से हम पिंपल्स को दूर करके अपने चेहरे की खूबसूरती को हमेशा बनाएं रख सकते है।
पपीता : पपीते को पीस कर चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो कर कोई अच्छा सा मॉइश्चराइजर लगा लें, तो ऐसा करने से आपके चेहरे पर आने वाले पिंपल कुछ ही हफ्तों में दूर हो सकते हैं।
एप्पल साइडर विनेगर : चेहरे के पिंपल्स को दूर करने का एप्पल साइडर विनेगर सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा माना जाता है। यदि आप इसे दिन में कम से कम 2 बार पिंपल्स की जगह पर लगाएं और सूखने के बाद उसे धोएं, तो पिंपल कुछ ही दिनों में समाप्त हो सकता है।
टी ट्री ऑयल : पिंपल्स दूर करने के लिए टी ट्री ऑयल बहुत मदद करता है। इसकी कुछ बूंदें एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर छोड़ दें। सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। पिंपल्स हमेशा के लिए दूर हो सकता है।
एलोवेरा जेल : एलोवेरा में पाए जाने वाला इंफ्लैम्माटरी और एंटी मिकरोबियल तत्व चेहरे के पिंपल्स को दूर करने के साथ-साथ स्किन में नमी भी बनाएं रखता है। यदि आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं, तो आपके चेहरे पर आने वाला पिंपल्स आसानी से दूर हो सकता है।
शहद : शहद त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यदि आप शहद के साथ दालचीनी को पीसकर पिंपल्स की जगह पर लगाएं, तो इससे चेहरे पर आने वाला पिंपल्स हमेशा के लिए दूर हो सकता है।
नारियल तेल : नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है, जो स्किन के इन्फ्लैमैशन को ठीक करने का काम करता है। यदि आप गर्म नारियल तेल को पिंपल्स की जगह पर लगाएं, तो इससे पिंपल्स दूर होने के साथ-साथ उसके दाग धब्बे भी साथ में दूर हो सकते हैं।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…