Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

6 मार्च 2021 का राशिफल: आज चमकेंगे मीन के सितारे, जानिए और किसे मिलेगा किस्मत का साथ

आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा आपका दिन?

मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पिता अथवा धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या भाई के कारण तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। झगड़ा, विवाद से बचें। पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य गड़बड़ होगा। ननिहाल पक्ष से तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा एवं सानिध्य मिलेगा। वाणी पर संयम रखें।

सिंह: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कन्या: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। पारिवारिक महिला के कारण तनाव भी मिल सकता है। गृह उपयोगी वस्तुओ में वृद्धि होगी। संयम से काम लें।

तुला: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा।

धनु: भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मकर: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। कुछ व्यावसायिक परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

कुंभ: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। मधुर संबंध बनेंगे।

मीन: आज आपका भाग्य साथ देगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। भागदौड़ रहेगी। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

General Desk

Recent Posts

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने यूएसएआईडी के 2000 कर्मियों को निकालने का किया ऐलान, कई लोगों को छुट्टी पर भेजा

वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…

7 minutes ago

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

11 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

11 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

1 day ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

1 day ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

1 day ago