Subscribe for notification
स्वास्थ्य

दही हर चीज को करे सही, आजमा कर तो देखें

नई दिल्ली. गाय के दूध से घी, दही, मक्खन और छाछ बनती है। आजकल तो इससे बिस्किट भी बनाए जाते हैं और भी न जाने क्या क्या बनाया जा रहा है। गर्मी में गाय के दूध का दही और छाछ बहुत ही लाभदायक होता है। जानें, फायदे-

– दही चेहरे, गर्दन व बाजू आदि के सौंदर्य को तो निखारता है।
– दही बालों को पोषण देने में भी बहुत सहायक है। यह सिर से डेंड्रफ भी दूर करता है।
-दही के नियमित सेवन से आंतों के रोग और पेट की बीमारियां नहीं होती हैं तथा कई प्रकार के विटामिन बनने लगते हैं। दही में जो बैक्टीरिया होते हैं, वे लैक्टोज बैक्टीरिया उत्पन्न करते हैं।
-दही हमारे पाचन तंत्र को सेहतमंद बनाए रखने में बहुत ही कारगर सिद्ध होता है। रात में दही नहीं खाते हैं।
– दही में सुपाच्य प्रोटीन एवं लाभकारी जीवाणु होते हैं, जो क्षुधा को बढ़ाने में सहायता करते हैं।

-दही का स्वास्थ्य के साथ-साथ सौंदर्य निखारने में भी महत्वपूर्ण स्थान है। चेहरे की त्वचा और बालों पर दही लगाने से लाभ मिलता है।
– दही के सेवन से शरीर की फालतू चर्बी कम करने में सहायता मिलती है।
– नींद न आने से परेशान रहने वाले लोगों को दही व छाछ का सेवन करना चाहिए।
– दही में बेसन मिलाकर लगाने से त्वचा में निखार आता है। मुंहासे दूर होते हैं।
– दही में शहद मिलाकर चटाने से छोटे बच्चों के दांत आसानी से निकलते हैं।
– सुबह नाश्ते में दही-चीनी खाने से पेट ठंडा रहता है। इससे पेट की जलन और अम्लता कम होती है।
– दही चीनी खाने से सिस्टिटिस और यूटीआई जैसी परेशानी नहीं होती। साथ ही दही मूत्राशय को ठंडा रखता है। जिससे टॉयलेट में जलन की समस्या भी नहीं होती।
– दही विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, फोलेट, विटामिन बी-2, विटामिन बी -12, विटामिन पाइरिडोक्सिन, कैरोटिनॉइड जैसे विटामिन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. जो शरीर को फिट रखने का काम करते हैं।

-दही में हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दों की बीमारियों को रोकने की अद्भुत क्षमता है। यह हमारे रक्त में बनने वाले कोलेस्ट्रॉल नामक घातक पदार्थ को बढ़ने से रोकता है जिससे वह नसों में जमकर ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित न करे और हार्ट बीट सही बनी रहे।
-दही में कैल्शियम की मात्रा काफी पाई जाती है, जो हमारे शरीर में हड्डियों का विकास करती है। दांतों एवं नाखूनों की मजबूती एवं मांसपेशियों के सही ढंग से काम करने में भी सहायता करती है।
– सुबह दही चीनी खाने से हमारे शरीर को तुंरत ग्लूकोज मिलता है। दही चीनी से मिलने वाला ग्लूकोज आपके दिमाग और शरीर को तुरंत ऊर्जा से भर देता है।

Delhi Desk

Recent Posts

अमेरिका और चीन में ट्रेड वार की संभावनाः  चीन ने कहा… ट्रेड वॉर हुआ, तो हम तैयार हैं, डोनाल्ड ट्रम्प ने दी है 50% एक्स्ट्रा टैरिफ की धमकी

बीजिंगः टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर की संभावना बढ़ गई है। अमेरिका ने चीन पर…

5 hours ago

शेयर बाजार में तेजीः सेंसेक्स 1200 से ज्यादा अंक चढ़ा, निफ्टी में 400 अंक की तेजी

मुंबईः घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है। कल की बड़ी गिरावट के बाद संभलकर…

6 hours ago

PM मोदी ने रामेश्वरम में एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज किया उद्घाटन, 5 मिनट में 22 मीटर ऊपर उठेगा नया पम्बन ब्रिज

रामेश्वरः तमिलनाडु के रामेश्वरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट स्पैन रेलवे ब्रिज (नए…

2 days ago

वक्फ को नियंत्रित करना नहीं, इसे प्रबंधित करने वाले कानून के दायरे में काम करें, बस इनता चाहती है सरकारः नड्डा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा है कि सरकार वक्फ बोर्ड को नियंत्रित…

2 days ago

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून बना वक्फ बिल, लागू होने की तारीख तय करेगी केंद्र सरकार

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः संसद से पारित हुए वक्फ संशोधन विधेयक ने कानून का रूप ले लिया है। राष्ट्रपति…

2 days ago

क्या है वक्फ संशोधन बिल, क्या सुप्रीम कोर्ट इसे पलट सकता है, पढ़िये ऐसा मामलों में शीर्ष अदालत के अब तक के फैसले

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर के बाद वक्फ संशोधन विधेयक ने कानून का रूप ले…

2 days ago