नई दिल्ली. केरल विधानसभा चुनाव में मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। केरल भाजापा के प्रमुख के सुरेंद्रन ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
बता दें कि मेट्रो मैन ई श्रीधरन की ‘राजनीतिक जुबान’पिछले कुछ दिनों से खऱी-खरी सुना रही है। हाल ही में उन्होंने कहा था कि मेरा मुख्य लक्ष्य पार्टी को केरल में सत्ता में लाने में मदद करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी जीतती है, तो वह राज्य का मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार रहेंगे और अगर उन्हें यह पद मिलता है, तो उनका जोर राज्य में बुनियादी ढांचे को विकसित करने पर रहेगा।
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले ई श्रीधरन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि मोदी देश के सबसे योग्य नेताओं में से एक हैं और उनके हाथ में देश का भविष्य बेहतर हो सकता है। लव जिहाद पर मुखर होते श्रीधरन ने कहा था कि के जरिए हिंदू लड़कियों को बरगलाया जा रहा है। इस चीज का मैं निश्चित रूप से विरोध करूंगा। उनका ये कमेंट ऐसे समय में आया जब “लव जिहाद”को लेकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बहस छिड़ी हुई है। दोनों राज्यों में भाजपा का शासन है। ई श्रीधरन ने भी साफ कहा कि वह लव जिहाद के विरोध में हैं, क्योंकि उन्होंने केरल में देखा था कि किस तरह हिंदू लड़कियों को शादी के लिए बरगलाया जाता था।
ई श्रीधरन दिल्ली मेट्रो समेत पहले फ्रेट कॉरिडोर को समय से पहले दौड़ाने के मामले में प्रसिद्ध बटोर चुके हैं। ई श्रीधरन को साल 2001 में पद्म श्री और साल 2008 में पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इतना ही नहीं फ्रांस सरकार भी ई श्रीधरन को साल 2005 में अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित कर चुकी है। वहीं अमेरिका की विश्व प्रसिद्ध पत्रिका टाइम मैग्जीन ने श्रीधरन को एशिया हीरो के टाइटल से नवाजा था।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…
दिल्लीः देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी…
दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…
अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…