मुंबई.सुपर स्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। अमिताभ ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में एक दिन पहले ही बताया है कि उनकी तबीयत काफी खराब है और उनकी सर्जरी करनी पड़ेगी। अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में इस बात का इशारा दिया है। अपने ब्लॉग पोस्ट में केवल एक लाइन में अमिताभ ने लिखा, ‘मेडिकल कंडीशन…सर्जरी…कुछ नहीं लिख सकता। कुछ जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है, कुछ काटने पर सुधरने वाला है, जीवन काल का कल है ये, कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे’।
बता दें कि अमिताभ बच्चन फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान इतने घायल हो गए थे कि उनकी जान पर बन आई थी। तभी से अमिताभ की तबीयत बेहद नाजुक रहने लगी है और वह समय-समय पर हॉस्पिटल में भर्ती होते रहे हैं। पिछले साल अमिताभ बच्चन को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पूरी दुनिया फैन है। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। सोशल मीडिया पर बिग बी काफी एक्टिव रहते हैं और अपने अनुभवों को ब्लॉग का जरिये शेयर करते रहते हैं, लेकिन सदी के महानायक के इस ब्लॉग ने लोगों के झटका दे दिया।
बिग बी का ये ब्लॉग देखने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए, क्योंकि ब्लॉग के जरिए फैंस को अपनी डेली रूटीन की जानकारी देते हैं। इस छोटा सा वाक्य लोगों के बीच बेचैनी को बढ़ा रहा है, क्योंकि किसी चीज की सर्जरी है। ये सर्जरी कब और कहां होगी इस बात की जानकारी किसी को नहीं लग पा रही है। यह भी नहीं कहा जा सकता कि सर्जरी होने वाली है या हो चुकी है। अब लोग उनकी सलामती के लिए दुआएं मांग रहे हैं।
स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…