Subscribe for notification
खेल

धोनी पहुंचे देवड़ी मंदिर, करीब 25 मिनट तक रहे

रांची.टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने झारखंड के प्रसिद्ध देवड़ी मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे। उनका एक झलक पाने के लिए और उनके साथ सेल्फी के लिए प्रशंसक उनके आगे-पीछे घूमते नजर आए। कहते हैं धोनी जब भी रांची में रहते हैं तो वह देवड़ी मंदिर में पूजा करने जरूर जाते है। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मनोज पांडा और पंडित नरसिंह पांडा ने धोनी को पूजा कराई।

धोनी अपने दोस्त चिंटू के साथ देवड़ी मंदिर गये थे। मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करने के बाद वापस अपने निवास स्थान रांची लौट गये। करीब 25 मिनट तक मंदिर परिसर में रहे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धौनी अधिकतर समय रांची रिंग रोड स्थित अपने फॉर्म हाउस में ही बिताते हैं।

काफी दिनों से धोनी के फॉर्म हाउस के सब्जियों की चर्चा पूरे बाजार में हो रही है। धोनी ऑर्गेनिक फॉर्मिंग के माध्यम से सब्जियों की खेती कर रहे हैं। खेती के साथ-साथ धौनी पशुपालन में भी अपना समय बिता रहे हैं। 40 एकड़ से ज्यादा में फैले धोनी के फॉर्म हाउस में खासकर सब्जियों की खेती होती है।

बता दें कि धोनी का परिवार मूलत उत्तराखंड के अलमोरा का रहने वाला है। जहां से वे रांची आ गए। 7 जुलाई 1981 के दिन धोनी का जन्म रांची में ही हुआ। 4 जुलाई 2010 को धोनी की शादी उत्तराखंड की साक्षी धोनी के साथ हुई। साक्षी उस वक्त कोलकाता के ताज में ट्रेनी के तौर पर कार्यकर रहीं थी। साक्षी के पिता का चाए का व्यापार है जो देहरादून में रहते हैं। दोनों की शादी देहरादून में ही हुई। इस शादी में धोनी के कई दोस्त और बॉलीवुड के जाने माने कलाकार जॉन इब्राहिम भी पहुंचे थे। जॉन धोनी के काफी अच्छे दोस्त है। दोनों को ही बाइक चलाने का शौक है और वे अक्सर अपने इस शौक के चलते चर्चा में बने रहते हैं। धोनी ने रांची में कुछ बाइक के शोरूम खोल रखे हैं जो उनके पिता संभालते हैं। धोनी के भाई नरेंद्र सिंह धोनी एक राजनीति में सक्रिय हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में उनके समाजवादी पार्टी के मेंबर हैं।

AddThis Website Tools
Delhi Desk

Recent Posts

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

5 hours ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

5 hours ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

6 hours ago

कार्यालय केवल एक भवन नहीं, कार्य का आलय होना चाहिएः डॉ. भागवत

दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि कार्यालय केवल एक भवन नहीं,…

1 day ago

गर्मी के मौसम में अमृत सामान है नारियल पानी, जानें इसे पीने के फायदे, कितना पीना सुरक्षित और किन्हें नहीं पीना चाहिए

दिल्लीः गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। ऐसे में…

2 days ago