Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
राशिफल 27 फरवरी 2021: कुंभ राशि वालों को होगा धन का बड़ा लाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल - Prakhar Prahari
Subscribe for notification

राशिफल 27 फरवरी 2021: कुंभ राशि वालों को होगा धन का बड़ा लाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

तो अब आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा आपका दिन?

मेष राशि
आप दोस्तों के साथ खुशियां मनाएंगे। अचानक खर्च बढ़ने का योग बन रहा है। इस राशि के बच्चों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। आपके सारे काम एक के बाद एक बनते जायेंगे। आज ऑफिस में आपका प्रमोशन होने का योग बन रहा है।

वृष राशि
आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। आज ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कहीं घूमने की प्लानिंग सफल रहेगी। आपको काम के नए अवसर जल्दी ही मिलेंगे। आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही दूसरों से उम्मीदें भी ज्यादा रहेंगी। दिन ख़ुशी भरा बीतेगा।

मिथुन राशि
पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। किसी काम में की गई मेहनत का पूरा फल आपको नहीं मिल पायेगा, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए आपको मेहनत करके सफलता हासिल करनी चाहिये। धन में बढ़ोत्तरी होगी।

कर्क राशि
आपके कुछ काम समय से पूरे ना होने में परेशानी आ सकती है, इसलिए अपना पूरा ध्यान काम पर बनाये रखें। ऑफिस में कामकाज थोड़ा ज्यादा हो सकता है , इससे बिल्कुल परेशान ना हों। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेगी। सेहत का खास ख्याल रखें , ठंडा पीने से बचें।

सिंह राशि
आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन हो सकता है। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आप जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, आपका पूरा धयान आपकी पढाई में लगा रहेगा।आपको कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है।

कन्या राशि
आज आपका दिन मनमुताबिक रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आपको बहुत अधिक लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। जीवन में दूसरों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला राशि
साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपकी प्लानिंग सक्सेज होगी। परिवार के जितने काम आप संभाल लेंगे, दिन उतनी ही आसानी से बीतेगा। बिजनेस के काम में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि
इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है आपको साथ समय बिताने का मौका मिलगा। थोड़ी मेहनत से भारी धन लाभ का अवसर आपको प्राप्त होगा। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा ,जिससे आप आनंद मंगल मानते रहेंगे। माता-पिता सहयोग आपको तरक्की की रहा पर ले जायेगा।

धनु राशि
इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी। अगर आप डेकोरेशन का काम करते हैं, तो आपको किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का ऑर्डर मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा। आज आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा।

मकर राशि
मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आज किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं या कहीं से आते हुए पैसे में भी रूकावटे आ सकती है। इसलिए किसी भी तरह के लेन देन से बचें।

कुंभ राशि
आज आपका दिन पहले की मध्यम रहेगा। आप अपने खर्चे पर नियंत्रण करने की कोशिश करेंगे। अपने प्रेमी को समय देना आपके लिए अच्छा होगा, इससे आप दोनों के बीच की गलतफहमियां भी दूर होंगी। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं और बढ़ सकती हैं। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्द ही मिल सकती हैं। धन लाभ का सुन्दर योग बन रहा है। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। अपके जीवन की सारी परेशानियों का हल निकलेगा।

मीन राशि
आपको पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करना चाहिए। बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। मेहनत करने पर आपके काम सफल हो जायेंगे। धन- धान्य में बढ़ोत्तरी होगी।

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

1 day ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

2 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

2 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

2 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

3 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

3 days ago