लखनऊ. राजधानी लखनऊ में यौन शोषण का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें फुफेरे भाई ने ही रिश्तों को तार-तार किया। पहले प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ 8 साल तक यौन शोषण करता रहा।
विकासनगर थाना अंतर्गत रहने वाली युवती ने मामला दर्ज कराया है। अलीगंज थाने में दर्ज मुकदमे में कहा गया है कि साल 2010 में उसका फुफेरा भाई कलीम अलीगंज थाना क्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रहा था। रिश्तेदारी के कारण दोनों में मुलाकातें बढ़ती चली गई। जाने-अनजाने में दोनों एक दूसरे के करीब होते गए। हंसी-मजाक शरीर की टोह लेने लगा। और फिर दोनों एक दिन सारी सीमाओं को लांघ बैठे। इसके बाद तो सिलसिला शुरू हो गया। कलीम ने पीड़िता से शादी करने का वादा किया, ताकि विश्वास के साथ वह उसका साथ देती रहे। युवती भावनाओं में बहती चली गई।
इसके बाद कलीम उसे कई बार होटल के साथ अलग-अलग स्थानों पर भी ले गया, जहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। साल 2018 में जब पीड़िता ने कलीम से शादी का प्रस्ताव रखा तो अफ्रीका में नौकरी लगने की बात कहकर किनारा कर लिया और अचानक गायब हो गया। फिर जानकारी मिली कि उसने किसी अन्य लड़की के साथ शादी तय कर ली है। मार्च में उसकी शादी भी होनी है। आरोपी कलीम को पकड़ने के लिए पुलिस टीम बनाई गई है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…