Subscribe for notification
स्वास्थ्य

2 आटों से बनी रोटियां खाएं, हड्डियों का रोग भगाएं

नई दिल्ली. जोड़ों की समस्या से पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य के जानकार आहार में अधिक अनाज शामिल न करने की सलाह देते हैं। हालांकि इस मामले में बाजरा अपवाद है। इसमें अधिक मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं और जोड़ों की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

यदि आपके जोड़ों में दर्द रहता है आगे चलकर हड्डियों की मजबूती खोने का डर है, तो अपने खाने में बाजरे और रागी के आटे को जरूर शामिल करें। इनके सेवन से आस्टियोपोरोसिस रोग नहीं होता और न ही हड्डियां कमजोर होती हैं। रागी, बाजरा और कुट्टू के आटे में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये वजन घटाने से लेकर संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। बाजरा कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है, जो पाचन को सुधारने में मदद करता है। रागी और बाजरा जैसे प्राचीन अनाज हड्डियों को भी मजबूत बनाने में मदद करते हैं और जोड़ों की समस्या को दूर करते हैं।

रागी और बाजरा में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ये सूजन को दूर करने में मदद करते हैं और अर्थराइटिस की समस्या और दर्द में राहत प्रदान करते हैं।
रागी कैल्शियम का भंडार है। यह कैल्शियम का सबसे अच्छा नॉन-डेयरी स्रोत है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन के अनुसार, 100 ग्राम रागी में 244 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। रागी ऑस्टियोपोरोसिस से बचाता है और फ्रैक्चर के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

बाजरा में कैल्शियम के साथ भरपूर मात्रा में फास्फोरस पाया जाता है। ये खनिज हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, 100 ग्राम बाजरा में 42 मिलीग्राम कैल्शियम और 296 ग्राम फास्फोरस पाया जाता है। इसका नियमित सेवन करने से हड्डियां मजबूत रहती हैं।

दुनिया भर में लोकप्रिय व्यंजनों में रागी और बाजरे का इस्तेमाल किया जाता है। चिप्स, दलिया, खिचड़ी और सलाद में रागी और बाजरे का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि रागी और बाजरे की रोटी भी बहुत फायदेमंद है।

रागी रोटी बनाने के लिए रागी के आटे में अपने पसंद की सब्जियों को घिसकर मिलाएं, जैसे- प्याज, गाजर या चुकंदर आदि। ऊपर से हल्के मसाले और नमक मिक्स करें। फिर इसमें पानी डालकर आटा गूथें और तवे पर गरमा गरम रोटियां पकाएं। गर्म और नरम रागी रोटी को दही और चटनी के साथ सुबह स्वादिष्ट नाश्ते के रूप में सर्व करें।

बाजरा, भकरी के रूप में भी जाना जाता है। बाजरे की रोटी भारत के कई हिस्सों में बनाई-खाई जाती है। इसे बनाने के लिए बाजरे का आटा, नमक, गरम पानी और घी या मक्खन का प्रयोग करें। इन सभी को मिलाएं और आटा गूथ लें। फिर इससे रोटी बनाएं और घी या मक्खन डालकर सब्जी और गुड़ के साथ परोसें। विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण रागी और बाजरा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह न केवल जोड़ों के दर्द को कम करता है बल्कि हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।

Delhi Desk

Recent Posts

Mahakumbh 2025 Live : संगम पर आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, सीएम योगी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…

2 days ago

महाशिवरात्रिः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के गौरी शंकर में की पूजा अर्चना

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…

2 days ago

शराब घोटाल केजरीवाल, सिसोदिया की महाभ्रष्ट जुगलबंदी का परिणाम, रिपोर्ट पर जवाब दें केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली  बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…

2 days ago

CAG रिपोर्ट की दिल्ली विधानसभा में पेश, सीएम रेखा ने सदन में रखी रिपोर्ट, AAP की शराब नीति से 2000 करोड़ रुपये का घाटा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…

2 days ago

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

3 days ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

4 days ago