Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

नई दिल्लीः आइए एक नजर डालते हैं 25 फरवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1586- अकबर के दरबारी कवि बीरबल विद्रोही यूसुफजई के साथ एक लड़ाई में मारे गये।
1788- पिट्स रेग्युलेटरी एक्ट पारित किया गया।
1836- सैमुएल कोल्ट ने कोल्ट रिवॉल्वर का पेटेंट लिया।
1921- रूस ने जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर कब्जा किया।
1925- पूर्व सोवियत संघ और जापान के बीच राजनयिक रिश्ते कायम हुये।
1945- दूसरे विश्‍व युद्ध के दौरान तुर्की ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1948- हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा का जन्म।
1952- नार्वे की राजधानी ओस्लो में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
1962- आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई।
1974 – बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या भारती का जन्म हुआ।
1981 – बॉलिवुड अभिनेता शाहिद कपूर का जन्म हुआ।
1986- फिलीपींस में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म।
1987- सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल परीक्षण।
2000- रूस की संसद के निचले सदन ‘ड्यूमा’ ने भारत के साथ द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन किया।
2001 – आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन का निधन।
2006- दीपा मेहता की फ़िल्म ‘वाटर’ को ‘गोल्डेन किन्नारी’ पुरस्कार मिला।
2008- सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब और एचडीएफसी के विलय के लिए 2शेयर अनुपात को मंज़ूरी दी गई।
2009- फ़िल्म ‘नो कंट्री फ़ॉर ओल्ड मैन’ को 80वें आस्कर एकेडमी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।
2009- पूर्व सैन्य अधिकारी धीरज मल्होत्रा आईपीएल टूर्नामेंट के निदेशक के रूप में नियुक्त।
2010- नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रुका बातचीत का सिलसिला दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत से फिर शुरू हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here