Subscribe for notification
ट्रेंड्स

मुंबई के होटल में मिला सांसद का शव

मुंबई. मुम्बई के मरीन ड्राइव स्थित होटल सी ग्रीन में दादरा नगर हवेली के सांसद मोहन डेलकर का शव मिला है। खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को उस कमरे से गुजराती में लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस मौत की वजह क्या है। सुसाइड नोट में उल्लेखित तथ्यों का मजमून निकाला जा रहा है। डेलकर के परिवार में पत्नी कलाबेन डेलकर, दो बच्चे अभिनव और दिविता हैं।

काफी कम समय में डेलकर ऊंची राजनीतिक पारी खेल गए। डेलकर की उम्र 58 साल थी। वैसे देखा जाए तो राजनीतिक करियर की शुरुआत उन्होंने सिलवासा में ट्रेड यूनियन लीडर के तौर पर शुरू की थी। 1985 में आदिवासी विकास संगठन की स्थापना की। इसके बाद कभी पीछे कर नहीं देखा। कहते हैं, वे जहां भी जाते थे, पार्टियां उनके लिए खड़ी हो जाती थीं।

वे 1989 में पहली बार सांसद बने थे। तब से 7 बार लोकसभा के लिए चुने जा चुके थे। उन्होंने 1989 से 2004 तक लगातार 6 बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। इस दौरान भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राजनीतिक ताकत दिखाई थी। उन्होंने 1991 और 1996 में कांग्रेस से चुनाव लड़ा और जीता। इसके बाद वे कांग्रेस से अलग हो गए और 1998 के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े और जीते।

1999 में उन्हें फिर से एक स्वतंत्र सांसद के रूप में चुना गया। 2004 में उन्होंने भारत नवशक्ति पार्टी नाम से अपनी पार्टी बनाई और दादरा और नगर हवेली से सांसद बने। उन्होंने 2009 में कांग्रेस पार्टी भी ज्वाइन की थी। हालांकि, पिछले लोकसभा चुनाव यानी 2019 में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे। 2020 में वह जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए।

Delhi Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

2 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

3 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

16 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

16 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

17 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago