Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

नई दिल्लीः आइए एक नजर डालते हैं 22 फरवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1731 – अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन का जन्म।
1746 – फ्रांसीसी सेनाओं ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर कब्जा किया।
1775 – यूरोपीय देश पौलेंड की राजधानी वारसा के बाहरी इलाकों से यहूदियों को निकाला गया।
1821 – स्पेन ने फ्लोरिडा प्रांत को 50 लाख डॉलर में अमेरिका को बेचा।
1845 – डच ईस्ट इंडिया कंपनी ने सेरामपुर और बालासोर को ईस्ट इंडिया कंपनी से खरीदा।
1857 – स्काउट्स की अंतरराष्ट्रीय संस्था के संस्थापक राबर्ट बेडल पावेल का लंदन में जन्म।
1885 – क्रांतिकारी जतीन्द्र मोहन सेन गुप्ता का जन्म।
1913 – मैक्सिको के क्रान्तिकारी राष्ट्रपति फ़्रैन्सिस्को मैडेरो की सेना ने हत्या कर दी। इस घटना में उनके साथ उप-राष्ट्रपति पीनो स्वेरेज़ की भी हत्या हो गयी।
1944 – महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का निधन।
1958 – विख्यात साहित्यकार अबुल कलाम आज़ाद का 70 वर्ष की आयु में निधन।
1967 – इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो ने सारे अधिकार प्रधानमंत्री जनरल सुहार्तो के हवाले कर दिये और केवल नाम के राष्ट्रपति बन कर रह गये।
1979 – कैरेबियाई द्वीप सेंट लूसिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1980 – अफगानिस्तान में सैनिक शासन लागू होने की घोषणा हुई।
1982 – विख्यात उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का निधन।
1991 – तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने इराक को कुवैत से अपनी सेना हटाने को कहा और धमकी दी कि ऐसा ना करने पर अमेरिका इराक पर हमला कर देगा।
1997 – स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका से ‘क्लोन’ बनाने की घोषणा की।
1998 – जापान के नगानो शहर में 18वें शीतकालीन ओलंपिक खेल का समापन।
1999 – भारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री जगदीश भगवती की कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र के प्रमुख पद पर नियुक्त हुई।
2011 – न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत हुई।
2013 – सीरियाई सेना ने अलेप्पो में विद्रोहियों को निशाना बनाकर हमले किये जिसमें 29 लोगों की मौत हो गयी तथा 150 लोग घायल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here