Subscribe for notification
ट्रेंड्स

करीना कपूर दूसरी बार बनीं मां, घर में आया तैमूर का भाई

नई दिल्ली. बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर खान ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। करीना कपूर खान ने रविवार (21 फरवरी) को बेटे को जन्म दिया है। इसके पहले करीना ने बेटे तैमूर को साल 2016 में जन्म दिया था। उनके बेटे तैमूर अभी से ही काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। अक्सर उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। बात सैफ अली खान की करें तो वह चौथी बार पिता बने हैं। उनकी पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी, जिनसे बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम अली खान हैं।

करीना ने अपनी प्रेग्नेंसी के टाइम को जमकर एंजॉय किया और काफी सक्रिय भी दिखीं। पहली प्रेग्नेंसी के दौरान भी करीना ने खुद को बिजी रखा था। करीना की ड्यू डेट 15 फरवरी थी, जो उनके पिता रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कही थी, जिसके बाद से ही फैंस को खुशखबरी का इंतजार थे। अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर वह काफी सुर्खियों में थीं।

सोशल मीडिया पर दोनों को जमकर बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं। अब तैमूर अली खान बड़े भाई बन गए हैं। करीना कपूर और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, करीना कपूर की फैमिली के कई सदस्य इस खुशखबरी के बाद से हॉस्पिटल में जमा होने लगे हैं। करीना कपूर ने लॉकडाउन में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर फैन्स से शेयर की थी। कपल ने यह खुशखबर एक जॉइंट स्टेटमेंट के जरिए दी थी।

करीना कपूर दूसरे बच्चे की डिलिवरी के लिए बड़े घर में शिफ्ट हुई हैं। यह घर उनके पिछले घर से बड़ा है। इस बार दोनों बच्चों के स्पेस को ध्यान में रखकर घर को डिजाइन किया गया है। बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी साल 2012 में हुई थी। शादी के चार साल बाद करीना ने साल 2016 में तैमूर को जन्म दिया था। अब करीब 4 साल बाद वह दूसरी बार फिर से मां बनी हैं।

Delhi Desk

Recent Posts

Mahakumbh 2025 Live : संगम पर आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, सीएम योगी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…

3 days ago

महाशिवरात्रिः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के गौरी शंकर में की पूजा अर्चना

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…

3 days ago

शराब घोटाल केजरीवाल, सिसोदिया की महाभ्रष्ट जुगलबंदी का परिणाम, रिपोर्ट पर जवाब दें केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली  बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…

3 days ago

CAG रिपोर्ट की दिल्ली विधानसभा में पेश, सीएम रेखा ने सदन में रखी रिपोर्ट, AAP की शराब नीति से 2000 करोड़ रुपये का घाटा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…

3 days ago

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

4 days ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

5 days ago