नए मरीज मिलने की रफ्तार में 200% का इजाफा, महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर का संकेत तो नहीं

0
150
India coronavirus
File Picture

नई दिल्ली आंकड़ों को देख ऐसा लग रहा है कि महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। गुरुवार को राज्य में रिकॉर्ड 5,427 नए मरीज मिले। 4 दिसंबर के बाद ये पहली बार है जब राज्य में 5 हजार से ज्यादा नए मरीज एक दिन में मिले हैं। पिछले एक हफ्ते से यहां नए मरीजों के मिलने की रफ्तार में 200% का इजाफा देखने को मिला है।

मुंबई में BMC ने नई गाइडलाइन जारी की। इसके मुताबिक, अगर किसी बिल्डिंग में 5 या उससे ज्यादा केस मिलते हैं, तो बिल्डिंग को सील कर दिया जाएगा। होम क्वारैंटाइन किए गए मरीज के हाथ के पीछे पर स्टाम्प लगाया जाएगा। लोकल ट्रेन में बिना फेस मास्क लगाए यात्रा करने वालों पर नजर रखने के लिए 300 मार्शल नियुक्त किए जाएंगे। राज्य में गुरुवार को 5,427 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 2,543 मरीज ठीक हुए और 38 की मौत हो गई। अब तक 20 लाख 81 हजार 520 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, इनमें 19 लाख 87 हजार 804 लोग ठीक हो चुके हैं। 51 हजार 669 ने इस महामारी से जान गंवाई है। 40 हजार 858 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राजस्थान में गुरुवार को 104 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 77 लोग ठीक हुए और एक की मौत हुई। अब तक 3 लाख 19 हजार 270 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 15 हजार 212 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,783 मरीजों की मौत हुई है। 1,275 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

दिल्ली में गुरुवार को 130 नए मरीज मिले और 153 ठीक हुए। दो लोगों की मौत भी हुई। यहां अब तक 6 लाख 37 हजार 445 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 25 हजार 496 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 896 मरीजों की मौत हो गई। 1053 का इलाज चल रहा है।

केरल में गुरुवार को 4,584 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 5,193 मरीज ठीक हुए और 14 संक्रमितों ने जान गंवाई। यहां अब तक 10 लाख 21 हजार 433 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 9 लाख 56 हजार 935 मरीज ठीक हो चुके हैं। 4,047 ने जान गंवाई है, जबकि 60,181 का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में गुरुवार को 241 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 193 मरीज ठीक हुए और दो की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 58 हजार 574 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 52 हजार 821 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,844 मरीजों की मौत हो गई। 1,909 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

गुजरात में यहां बुधवार को 263 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 270 लोग ठीक हुए और एक की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 66 हजार 297 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 60 हजार 198 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4403 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,696 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here