Subscribe for notification
अंतरराष्ट्रीय

नासा के रोवर ने मंगल को चूमा, झूम उठीं भारतीय मूल की डॉ. स्वाति मोहन

नई दिल्ली. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा द्वारा 7 महीने पहले भेजे गये गए रोवर ने गुरुवार को मंगल ग्रह की सतह को छू लिया। भारतीय समय के अनुसार सुबह 2 बज कर 25 मिनट पर यह रोवर पर्सिव्हरंस मंगल ग्रह पर उतरा। मंगल पर प्राचीन जीव सृष्टि की खोज करने के लिए पर्सिव्हरंस को भेजा गया है। यह रोवर 29.55 करोड़ मील की दूरी पूरी कर मंगल पर लैंड हुआ है। पर्सिव्हरंस दूसरे ग्रह पर जाने वाला पहला इंजीन्यूटी हेलिकॉप्टर है।

यह रोवर दो वर्षो तक जेजेरो क्रेटर को एक्सप्लोर करेगा। पर्सिव्हरंस का कमांड सेट है। नासा में बैठी टीम इसे यहां से चलाएगी। पहाड़ी क्षेत्रों पर लेजर लाइट मारना, नमूने जमा करने से पहले मार्गदर्शन करना इस टीम का काम होगा। जेजेरो क्रेटर में मंगल पर ऐसा माना जाता है कि जेजेरो क्रेटर में पहले नदी बहती थी, जो कि एक झील में जाकर मिलती थी। इसका संकेत है कि यहाँ जीवाश्म मिलने कि सम्भावना है।

इस ऐतिहासिक मुहिम में भारतीय-अमेरिकन डॉ. स्वाति मोहन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ स्वाति इस मिशन की बहुत ही महत्वपूर्ण सदस्य हैं। डॉ स्वाति ने कहा कइ मंगल पर टच डाउन की जानकारी मिली है। अब वहां जीवन ढूंढने का काम शुरू करने के लिए तैयार हैं।

नासा की वैज्ञानिक डॉ स्वाति तब सिर्फ एक साल की थीं, जब वह भारत से अमेरिका गईं थी। उनका बचपन वही बीता। 9 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार उन्होंने ‘स्टार ट्रेक‘ देखी जिसके बाद से उनके मन में कौतुहल का निर्माण हुआ। वह 16 वर्ष की उम्र में बाल रोग विशेषज्ञ बनना चाहती थीं। डॉ मोहन ने कॉर्नेल विश्वविद्यालय से मैकेनिकल और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और एयरोनॉटिक्स / एस्ट्रोनॉटिक्स में एमआईटी से एमएस और पीएचडी पूरी की।

डॉ स्वाति मोहन नासा की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला में शुरुआत से ही मार्स रोवर मिशन की सदस्य रही हैं। इसके अलावा भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण मिशनों में भाग लिया है। भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक ने कैसिनी (शनि के लिए एक मिशन) और GRAIL (मिशन मून) परियोजनाओं पर भी काम किया है। विकास प्रक्रिया के दौरान प्रमुख सिस्टम इंजीनियर होने के अलावा, वह टीम की देखभाल भी करती है और GN & C के लिए मिशन कंट्रोल स्टाफिंग का शेड्यूल करती है।

Delhi Desk

Recent Posts

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

1 hour ago

गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना, एक बार देख लीजिए ये तस्वीरें

दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…

1 hour ago

Tesla Cybertruck Video: शानदार साइबरट्रक का काफिला देख दिल खुश हो जाएगी, एलन मस्क ने एक्स पर शेयर किया अपनी फेवरेट कार का वीडियो

अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…

2 hours ago

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने यूएसएआईडी के 2000 कर्मियों को निकालने का किया ऐलान, कई लोगों को छुट्टी पर भेजा

वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…

2 hours ago

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

12 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

13 hours ago