Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

नई दिल्लीः आइए एक नजर डालते हैं 18 फरवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1614 : जहांगीर ने मेवाड़ पर कब्जा किया।
1836 : महान संत एवं विचारक रामकृष्ण परमहंस का जन्म।
1884 – चार्ल्स गोल्डेन के नेतृत्व में ब्रिटिश फ़ौजें सूडान पहुंची।
1900 – दक्षिण अफ़्रीकी युद्ध में पाई क्रोन्स ने ब्रिटिश फ़ौजों के सामने हथियार डाल दिए।
1905 – शामजी कृष्णवर्मा ने इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में की।
1911 : विमान से पहली बार डाक पहुँचाने का काम भारत में हुआ। एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद में हुई।
1915 – प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने इंग्लैंड की नाकेबन्दी की।
1925 : हिन्दी की कथाकार एवं निबन्ध लेखिका कृष्णा सोबती का जन्म।
1930 : सौरमंडल के नौवे ग्रह रहे प्लूटो की खोज क्लाइड टॉमबामग ने किया।
1943 – नाजी सेना ने व्हाइट रोज आन्दोलन के सदस्यों को गिरफ़्तार किया।
1945 – द्वितीय विश्वयुद्ध में इवा जिमा के लिए लड़ाई शुरू हुई।
1946 : बम्बई (अब मुंबई) में रॉयल इंडियन नेवी (नौसेना) का विद्रोह हुआ।
1952 : यूनान और तुर्की उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन में शामिल हुए।
1954 – पहले चर्च आफ़ साइंटोलॉजी की स्थापना कैलिफ़ोर्निया में की गई।
1965 : गाम्बिया देश को ब्रिटेन से स्वाधीनता मिली और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1970 – फ़िलिपीन्स में युवकों ने अमेरिकी सैन्य अड्डों के विरोध में अमेरिकी दूतावास पर धावा बोला।
1971 : भारत ने अरवी सैटेलाइट स्टेशन के जरिये ब्रिटेन के साथ पहला उपग्रह सम्पर्क कायम किया।
1977 : ब्रिटिश साइंस फिक्शन कॉमिक 2000 एडी की शुरुआत, प्रोजे 1 के साथ 26 फरवरी को की गई।
1979 : अमेरिका ने भारत को 1664 करोड़ रुपये का चेक दिया जो कि दुनिया में सबसे बड़ी रकम का चेक माना जाता है।
1983 – यू.एस. के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी लूट की ऐसी घटना हुई, जिसमें 13 लोग मारे गये।
1988 – बोरिस येल्तसिन सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो से हटाये गए।
1989 – अफ़ग़ान सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा की।
1991 – आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने विक्टोरिया स्टेशन पर हुए विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली, जिसमें अनेक लोग हताहत हुए।
1998 – सी. सुब्रह्मणयम भारत रत्न से सम्मानित।
1999 – भारत और बांग्लादेश के बीच बस सेवा पर समझौता हुआ।
1999 – सं.रा. अमेरिका हथियार निर्यातक देशों की सूची में प्रथम स्थान पर घोषित।
2001 : एफबीआई एजेंट रॉबर्ट हैनसेन को सोवियत संघ के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और उम्रकैद की सजा सुनाई गयी।
2002 – फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट की फ़ांसी की सज़ा को राष्ट्रपति ने उम्रक़ैद में बदला।
2003 – दक्षिण कोरिया के प्रमुख शहर ताएगु में एक मेट्रो ट्रेन में आग लग जाने से 134 लोग मारे गये।
2006 – भारत और पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस आरम्भ।
2007 : दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में बम धमाके से 68 लोग मारे गए।
2014 : यूक्रेन की राजधानी कीव में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कम से कम 76 लोगों की मौत और सैंकड़ों लोग घायल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here