Subscribe for notification
ट्रेंड्स

किसान आोदलन का साइड इफेक्ट…पंजाब में 5 नगर निगमों पर कांग्रेस का डंका, भाजपा पस्त

चंडीगढ़. केंद्र के तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों के प्रदर्शन के बीच हुए पंजाब निकाय चुनाव में कांग्रेस ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया है। चुनाव में 71.39 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। 9,222 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव में सबसे ज्यादा 2,831 निर्दलीय उम्मीदवार हैं, जबकि पार्टी के तौर पर देखें तो कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 2,037 उम्मीदवार खड़े किए हैं। इस बार पार्टी अपने सहयोगी दल शिरोमणी अकाली दल के बिना चुनाव लड़ रही है। शिरोमणी अकाली दल अपने 1,569 उम्मीदवारों को चुनाव लड़वा रही हैं।

परिणाम आने शुरू हो गए हैं। कांग्रेस ने कई नगर निगमों में क्लीन स्वीप कर लिया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी को जोरदार झटका लगा है। यहां तक कि बीजेपी सरकार में मंत्री रहे तीक्ष्ण सूद की पत्नी तक चुनाव हार गईं। इसके पीछे किसानों का गुस्सा प्रमुख वजह माना जा रहा है। किसान आंदोलन का सबसे ज्यादा असर पंजाब और हरियाणा में है और निकाय चुनाव के नतीजों में यह साफ झलक रखा है। अकाली दल भी दमदार प्रदर्शन करते दिखे हैं। आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है। इन नतीजों के बीच सबसे बड़ा झटका भारतीय जनता पार्टी को लगा है।

मतगणना जारी है। कांग्रेस ने पंजाब की सात नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ कर दिया। कांग्रेस पार्टी ने मोगा, होशियारपुर, कपूरथला, अबोहर, पठानकोट, बटाला और बठिंडा नगर निगम जीत ली है। बठिंडा नगर निगम कांग्रेस के खाते में 53 साल बाद आई है। बठिंडा लोकसभा का प्रतिनिधित्व शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत बादल करती हैं। राज्य में केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ किसानों के विरोध के बाद उन्होंने खुद को सरकार से अलग कर लिया था।

परिणाम इस प्रकार आ रहे हैं-
-सब तहसील मौड़ मंडी के 17 में से 13 पर कांग्रेस, 1 अकाली दल, 3 आजाद प्रत्याशियों ने जीत प्राप्त की। रामां मंडी के 15 वार्ड में से 11 कांग्रेस, 2 अकाली दल और 2 आजाद प्रत्याशी जीते।
-मोगा नगर निगम में कुल 50 वार्ड में से कांग्रेस ने 20 सीटें जीत ली हैं। अकाली दल को 15, भाजपा को एक, आप को 4 और आजाद को 10 सीटें मिली हैं।
-पठानकोट नगर निगम और सुजानपुर नगर काउंसिल में भी कांग्रेस का दबदबा कायम है।
-बठिंडा की नथाना काउंसिल में आप को तीन सीटें मिली हैं। बाकी जगह आप का खाता भी नहीं खुल पाया है। भाजपा बठिंडा में कोई भी सीट नहीं जीत पाई। बहुजन समाज पार्टी को एक सीट भाईरूपा में जीत मिली है। फिरोजपुर में कांग्रेस के 33 उम्मीदवार जीत गए हैं।
-जीरकपुर में कांग्रेस ने 19 सीटों पर जीत हासिल की है। अकाली दल को आठ सीटें मिली हैं। भाजपा का खाता भी नहीं खुल पाया है।
-तरनतारन में कस्बा पट्टी के नगर काउंसिल चुनाव में 19 वार्डों में से पांच वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशी बिना मुकाबला जीत गए थे। बाकी 14 वार्डों में हुए चुनाव में पार्टी ने कुल 10 वार्डो में जीत प्राप्त की है जबकि शिरोमणि अकाली दल ने 2 वार्डों में और आम आदमी पार्टी ने 2 वार्डों में जीत प्राप्त की है। पट्टी में अब कांग्रेस पार्टी 15 वार्डों में अपनी जीत दर्ज करा चुकी है।
-भाजपा सांसद सनी देओल के लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर में सभी 29 सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। सभी सीटों पर कांग्रेस ने परचम लहराया है।
-सुनाम में कांग्रेस की बागी प्रत्याशी रजनी बुलान धरने पर बैठ गई हैं। उन्होंने चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।
-कपूरथला के वार्ड नंबर 21 में मुकाबला टाई हो गया है। कांग्रेस और अकाली दल की महिला प्रत्याशियों को एक समान 259 वोट मिले हैं।

Delhi Desk

Recent Posts

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

13 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

14 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

14 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago

RSS की वजह से मराठी सीखी, संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दीः PM मोदी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…

2 days ago

बीजेपी को वादे याद दिलाने की बजाय कैग की रिपोर्ट पर जवाब देने की तैयारी करें आतिशीः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…

2 days ago