Subscribe for notification
ट्रेंड्स

6.16 प्रतिशत बढ़कर जनवरी 2021 में भारतीय निर्यात 27 अरब  45 करोड़ डॉलर

चालू वर्ष के जनवरी में भारतीय निर्यात 6.16 प्रतिशत बढ़कर 27 अरब  45 करोड़ डॉलर हो गया है,  जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 25 अरब 85 करोड़ डाॅलर रहा था। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय उत्पादों की मांग बढ़ रही है। आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2021 में कुल आयात 41 अरब 99 करोड़ डाॅलर रहा है। जनवरी 2020 में कुल आयात 41 अरब 15 करोड़ डॉलर रहा था। इसमें 2.03 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में बताया गया है कि चालू वित्त वर्ष में जनवरी 2021 तक कुल निर्यात 13.58 प्रतिशत घटकर 228 अरब 25 करोड़ डाॅलर रह गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 264 अरब 13 करोड़ डॉलर था। अप्रैल 2020 से जनवरी 2021 की अवधि में कुल आयात 25. 92 प्रतिशत घटकर 300 अरब 26 करोड़ डॉलर रहा है। अप्रैल 2019 से जनवरी 2020 की अवधि में कुल आयात 405 अरब 33 करोड़ डॉलर दर्ज किया गया था।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2021 में कुल व्यापार घाटा 14.54  अरब डॉलर रहा है। जनवरी 2020 में कुल व्यापार घाटा 15.30 अरब डालर डॉलर था।  चालू वित्त वर्ष में जनवरी 2021 तक कुल व्यापार घाटा 1.89 अरब करोड़ डॉलर दर्ज किया गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में  यह आंकड़ा  72.40 अरब डॉलर था।

Shobha Ojha

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

3 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

3 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

16 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

17 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

17 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago