Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

नई दिल्लीः आइए एक नजर डालते हैं 13 फरवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1575 – फ्रांस के राजा हेनरी तृतीय का रेम्स में राज्याभिषेक।
1668 – लिस्बन संधि में स्पेन ने पुर्तगाल को मान्यता दी।
1693 – अमेरिका के वर्जीनिया में विलियम एंड मैरी कॉलेज खुला।
1713 – मुगल शासक जहांदार शाह की गला दबाकर हत्या।
1795 – अमेरिका में पहली स्टेट यूनिवर्सिटी उत्तरी कैरोलिना में खुली।
1856 – ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने लखनऊ के साथ अवध का भी अधिग्रहण किया।
1879 – स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का जन्म।
1911 – प्रसिद्ध शायर फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ का जन्म।
1916 – भारतीय सेना के कमांडर जगजीत सिंह अरोड़ा का जन्म।
1920 – स्विट्जरलैंड लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।
1931 – नयी दिल्ली भारत की राजधानी घोषित हुई।
1941 – जर्मनी में नाजियों ने डच यहूदी परिषद पर हमला किया।
1945 – सोवियत संघ ने जर्मनी के साथ 49 दिन तक चले युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया जिसमें एक लाख 59 हजार लोग मारे गये।
1945 – हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता विनोद मेहरा का जन्म।
1966 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1968 – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ऑल इण्डिया जन संघ के अध्यक्ष चुने गए।
1974 – नोबेल पुरस्कार विजेता अलेक्सान्द्र सोल्शेनीत्सिन को सोवियत संघ सरकार और साम्यवाद की आलोचना करने के लिए देश से निकाला गया।
1984 – पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक का शुभारंभ किया।
1990 – अमेरिका, ब्रिटेन तथा फ्रांस ने जर्मनी को फिर से एकीकृत करने पर सहमति दी।
2001 – मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में 6.6 तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम 400 लोगों की मौत।
2003 – प्रसिद्ध फिल्मकार यश चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिला।
2008 – हिंदी सिनेमा के हास्य कलाकार राजेंद्र नाथ का निधन।
2014 – चीन के कैली शहर में एक अवैध जुआ घर में विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गयी तथा 17 लोग घायल हो गये।
2014 – अमेरिकी अभिनेता राल्फ वाइट का निधन।
2015 – प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. तुलसीराम का निधन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here