गटर से निकला 21 लाख का सोना, नाबालिग चोर की करामात

0
416

मुंबई. गटर से 21 लाख का सोना…। सुनने में अटपटा लग सकता है, लेकिन यह हकीकत है। मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन की हद में मैनहोल के ढक्कन में 21 लाख रुपये के जेवरात बरामद हुए हैं।

आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह सोना यहां कहां से आया, तो इसके पहले एक घटना को जान लीजिए। मुंबई के नेहरू नगर इलाके में रहने वाली पूजा परिवार के साथ महाबलेश्वर घूमने गई थीं। लौटीं तो घर में रखे हुए लगभग 21 लाख रुपये के सोने के गहने गायब थे। पूजा ने अपने नजदीकी जूहू पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई।

जांच के दौरान पुलिस को आसपास के लोगों पर पहले शक हुआ, इसलिए आपराधिक छवि के लोगों से पूछताछ शुरू की। तभी पुलिस को पता चला कि एक लड़के ने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए बीयर की बोतल के साथ अन्य सामान का ऑर्डर दिया था। इसे ही सुराग मानकर पुलिस ने कार्यवाही आगे बढ़ाई। उसके बारे में पता चला कि वह नौवीं फेल है और काम की तलाश में है। उसके पिता टेंपो चलाते हैं।

पुलिस का शक विश्वास में बदलने लगा कि हो न हो, उस चोरी से इस लड़के का संबंध हो सकता है। पूछताछ के दौरान उसके शरीर पर चोट के निशान देखकर पुलिस चौंक गई। निशान ताजा ही थे। सफाई में उसने कहा कि नाले में उतरने की वजह से उसे चोट लग गई थी। पुलिस ने बताया गए नाले की जांच पड़ताल की तो वहां चोरी किया हुआ सोना बरामद हुआ। जांच में यह भी पता चला है कि यह नाबालिग चोर पहले मोबाइल चोरी करके इसी तरह मैनहोल में छिपाता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here