Subscribe for notification
ट्रेंड्स

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन अपने आप में आदर्श, उन्हें ‘जीना’ ही सच्ची श्रद्धांजलि

नारनौल. पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन अपने आप में एक आदर्श है। आज जरूरत है उस आदर्श को अपने जीवन में उतारने की। यह संकल्प की घड़ी है और यही पंडित दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज गुरुवार को नारनौल स्थित निजामपुर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के मौके  पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें शामिल भाजपा के पदाधिकारियों  ने उपरोक्त विचार व्यक्त किए।

सबसे पहले भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र यादव ने बतौर मुख्य वक्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए गए सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दिलवाया। इस दौरान पंडित उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए जनसंघ एवं भाजपा की स्थापना एवं पार्टी की गौरवमयी विकास यात्रा में उनके अभूतपूर्व योगदान को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व चेयरमैन गोविंद भारद्वाज, पूर्व जिला अध्यक्ष शिव कुमार मेहता, पूर्व चेयरमैन गोपाल शरण गर्ग, विजय सांगवान समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए गए रास्तों पर चलने का आह्वान किया।

प्रमुख वक्ताओं के विचार-
-वरिष्ठ नेता गोविंद भारद्वाज ने कहा कि देश की आजादी से पूर्व आईएएस परीक्षा के समकक्ष परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने के बावजूद दीनदयाल उपाध्याय ने देश के करोड़ों दीन-दुखियों की सेवा का प्रण लेते हुए सरकारी नौकरी को ठुकरा दिया।

-भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार मेहता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

-पूर्व चेयरमैन गोपाल शरण गर्ग ने वर्तमान समय में देश में आए सामाजिक परिवर्तन को रेखांकित करते हुए इसमें समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को याद किया।

-वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सांगवान ने कहा कि देश को आज भी उपाध्याय जैसे चरित्र की आवश्यकता है।

इस अवसर पर नारनौल नगर परिषद की प्रधान भारती सैनी, भाजपा नारनौल मंडल के पूर्व प्रधान अनिल भारद्वाज, पूर्व मंडल अध्यक्ष दशरथ शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष भीम पांडे, पार्षद शशि बाला, मनोनीत पार्षद महेंद्र गौड़, तुलसीदास पिपलानी, बंसी लाल सैनी, सुरेंद्र यादव, सतीश गर्ग, आनंद मेहता, संजय सैनी, सरिता जांगिड़ और युवा नेता मनोज शर्मा उपस्थित रहे।

Delhi Desk

Recent Posts

Mahakumbh 2025 Live : संगम पर आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, सीएम योगी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…

3 days ago

महाशिवरात्रिः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के गौरी शंकर में की पूजा अर्चना

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…

4 days ago

शराब घोटाल केजरीवाल, सिसोदिया की महाभ्रष्ट जुगलबंदी का परिणाम, रिपोर्ट पर जवाब दें केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली  बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…

4 days ago

CAG रिपोर्ट की दिल्ली विधानसभा में पेश, सीएम रेखा ने सदन में रखी रिपोर्ट, AAP की शराब नीति से 2000 करोड़ रुपये का घाटा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…

4 days ago

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

4 days ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

5 days ago