फोटो सोशल मीडिया

राष्ट्रीय राजधानी में 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस को लगतार दूसरे दिन बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को लाल किला और अन्य जगहों पर हुई हिंसा के एक आरोपी इकबाल सिंह को गिरप्तार कर लिया। पुलिस ने इकबाल पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। पुलिस ने इकबाल को पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया। इससे पहले पुलिस ने पंजाबी सिंगर एवं दिल्ली हिंसा के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को मंगलवार को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने दीप सिद्धू को हरियाणा के करनाल बायपास से गिरफ्तार किया था। सिद्धू लाल गणतंत्र दिवस के मौके पर लाल किला में घटित हुई घटना के बाद से फरार था, लेकिन उसके फेसबुक अकाउंट पर लगातार वीडियो अपलोड हो रहे थे। इस दौरान सिद्धू कैलिफॉर्निया में अपनी एक महिला मित्र के सम्पर्क में था, जो एक अभिनेत्री है। सिद्धू इसी महिला मित्र के फेसबुक पर वीडियो अपलोड करवा रहा था। वह पुलिस को चकमा देने के लिए बार-बार लोकेशन बदल रहा था।  कोर्ट ने सिद्धू को सात दिन दिन की पुलिस हिरासत में पर भेज दिया। हालांकि दिल्ली पुलिस ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने सात दिन की रिमांड दी।

तीन नए केंद्रीय कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 77वां दिन है। इस बीच सिंघु बॉर्डर पर मंगलवार को एक किसान की मौत हो गई। मृतक का नाम हरिंदर और उनकी उम्र करीब 50 साल थी। किसान 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान विभिन्न वजहों से 70 किसानों की मौत हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here