Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

नई दिल्लीः आइए एक नजर डालते हैं 10 फरवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1616- ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुगल शासक जहांगीर के दरबार में अजमेर आये।
1692- कलकत्ता (अब कोलकाता) के संस्थापक जॉब चारनॉक का निधन हुआ।
1763- पेरिस की संधि से फ्रांसीसी-भारतीय युद्ध की समाप्ति हुई।
1818- अंग्रेजों और मराठों के बीच तीसरा तथा अंतिम युद्ध रामपुर में लड़ा गया।
1846- अंग्रेजों ने सोबरांव की लड़ाई में सिखों को पराजित किया।
1879- अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में रोशनी के लिए पहली बार बिजली का इस्तेमाल किया गया।
1904- जापान तथा रूस ने युद्ध की घोषणा की।
1912- ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम तथा क्वीन मैरी भारत से रवाना।
1917- जोहान्ना वेस्टरडिच नीदरलैंड की पहली महिला प्रोफेसर बनी।
1918- सोवियत नेता लियो ट्रोटस्की ने रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की।
1927 – जेआरडी टाटा पायलट लाइसेंस पाने वाले पहले भारतीय बने।
1933- जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने देश में मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की।
1947- द्वितीय विश्व युद्ध में घटक सरकारों और संयुक्त सेनाओं के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1959- अमेरिका के सेंट लुईस में तूफान से 19 की मौत हो गयी और 265 अन्य घायल हो गये।
1961- कनाडा में नियाग्रा जलप्रपात की पनबिजली परियोजना से बिजली का उत्पादन शुरू।
1972- सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1989- अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल से परमाणु परीक्षण किया।
1991- सोवियत संघ से आजादी के लिए यूरोपीय देश लिथुआनिया में मतदान।
2003- नामीबिया में पहला अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया।
2009- प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
2013- उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में भगदड़ में 36 लाेगों की मौत और 39 अन्य घायल हो गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here