धन्यवाद प्रस्ताव पर मोदी ने कहा- दुनिया को भारत से काफी अपेक्षाएं हैं, क्योंकि यह अवसरों की भूमि है

0
156

नई दिल्ली. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दे रहे हैं। सदन में पीएम मोदी ने मैथिलिशरण गुप्त की कविता पढ़कर सुनाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समय दुनिया नजरें भारत की तरफ हैं। कोरोनाकाल में भारत शानदार तरीके से लड़ा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना से लड़ाई का हक हिंदुस्तान को जाता है। इसका यश किसी सरकार को नहीं जाता है। हमारे कोरोना योद्धा ने मुश्किल समय में अपनी जिम्मेदारी निभाई है, जिसपर हमें गर्व होना चाहिए। मानव जाति पर ये संकट का काल है। भारत अवसरों की भूमि है। देश अच्छे अवसरों को जानें नहीं देगा। दुनिया को भारत से अपेक्षाएं हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में कृषि कानूनों को लेकर विपक्षी नेताओं द्वारा उठाए जा रहे सभी सवालों का जवाब दे सकते हैं। संसद के बजट सत्र की शुरुआत के बाद से ही लगातार विपक्ष ने कृषि कानूनों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। आम बजट 2021-22 पर भी चर्चा की जाएगी, जिसके लिए 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पर समय विस्तार के लक्ष्य से तीन फरवरी को प्रश्नकाल और चार और पांच फरवरी को प्रश्न काल और शून्यकाल दोनों समाप्त कर दिया गया था।

बता दें कि बजट सत्र के दौरान संसद की कार्यवाही अब तक हंगामेदार रही है। विपक्ष लगातार सरकार को नए कृषि कानूनों के मुद्दे पर घेर रहा है। राज्यसभा में एस समय तो स्थिति ऐसी उत्पन्न हो गई थी कि सभापति वैंकेया नायडू को विपक्ष दलों के नेताओं से कहना पड़ा था कि गलत उदाहरण मत पेश कीजिए। लोगों को गुमराह मत कीजिए। कोई चर्चा कृषि कानूनों पर नहीं हुई थी। वोटिंग हुई थी और सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने सुझाव और तर्क दिए थे।
कांग्रेस ने रविवार को व्हिप जारी सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहने के लिए कहा है। राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में शुक्रवार को 25 पार्टियों के 50 वक्ताओं हिस्सा ले रहे हैं। इसमें बीजेपी के 18, कांग्रेस के 7 और अन्य दलों के 25 सांसद शामिल हैं। विपक्षी दल शुरू में नए कृषि कानूनों पर अलग से बहस चाहते थे, लेकिन बाद में वे इसे धन्यवाद प्रस्ताव पर होने वाली बहस में शामिल करने पर राजी हो गए थे।
चर्चा जारी है-
-उत्तराखंड में आई आपदा पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया।
-रक्षा मंत्री ने कहा, ‘हमारी सेना ने अब पाकिस्तान की शरारतों को सीमा तक ही सीमित कर दिया है। जिस प्रकार की कार्रवाई हमारी सेना के द्वारा की जाती है उसकी जितनी सराहना की जाए वो कम है।’
– कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने पूछा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार है, तब से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन क्यों होता है?
-संसद में राफेल के बारे में एक सवाल पर राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में 11 राफेल मौजूद हैं। उन्होंने कहा, ‘अब तक 11 राफेल विमान आ चुके हैं और मार्च तक 17 राफेल भारत की धरती पर होंगे। अप्रैल 2022 तक हमारे सारे राफेल भारत आ जाएंगे।’
-एक प्रश्न के उत्तर में राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘हम स्वदेशीकरण पर जोर दे रहे हैं और 101 आइटमों को चुना है जो अन्य देशों से आयात नहीं किए जाएंगे लेकिन भारतीयों द्वारा भारत में निर्मित किए जा रहे हैं।’
-टीआरपी घोटाले की जांच पर चर्चा के लिए शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत स्थगन प्रस्ताव दिया।
-भाजपा सांसद नबाम रेबिया ने राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है और अरुणाचल प्रदेश के लिए एक अलग अखिल भारतीय सेवा कैडर बनाने की मांग की है।
-बीजद के सांसद प्रशांत नंदा ने राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है और ओडिशा में गांवों और वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी प्रदान करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here