फोटो सोशल मीडिया

चेन्नई से अगवा किए गए नेवी के अधिकारी सूरज कुमार दुबे शनिवार को जिंदगी की जंग हार गए। अपहरणकर्ताओं ने सूरज को महाराष्ट्र के पालघर जिले में जिंदा जला दिया। बुरी तरह झुलसे सूरज ने शनिवार को दम तोड़ दिया।

पुलिस की जांच में पता चला है कि अपहरणकर्ताओं ने सूरज को छोड़ने के बदले 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। इस सिलसिले में पालघर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहण तथा हत्या का मामला दर्ज किया है।

पालघर के एसपी (SP) यानी पुलिस अधीक्षक दत्तात्रय शिंदे ने बताया कि 27 वर्षीय सूरज झारखंड के रांची के निवासी थे। सूरज की पोस्टिंग कोयंबटूर के पास आईएनएस (INS) अग्रणी पर थी। सूरज 30 जनवरी को जब छुट्टी से लौटे थे, तो चेन्नई एयरपोर्ट के बाहर रात लगभग नौ बजे तीन बदमाशं ने उन्हें अगवा कर लिया लिया था।

शिंदे के मुताबिक अपहरणकर्ताओं ने तीन दिन तक सूरज को चेन्नई में रखने के बाद उन्हें पालघर ले आए। सूरज के परिजनों से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस को आशंका है कि पैसा न मिलने पर बदमाश गत शुक्रवार को उन्हें पालघर के जंगल में ले गए और पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

पुलिस का कहना है कि बदमाश जब सूरज को जला रहे थे, तो एक व्यक्ति की नजर उन पर पड़ गई। उसने शोर मचाया तो आरोपी सूरज को छोड़कर भाग गए। उस शख्स ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सूरज को उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां होश आने पर सूरज ने पुलिस को अपने अपहरण की जानकारी दी।

हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने सूरज को मुंबई रैफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने शनिवार को दम तोड़ दिया। शिंदे ने बताया कि सूरज के परिवार को दुखद खबर की जानकारी दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here