Subscribe for notification
ट्रेंड्स

नाना पटोले बने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष, बजट सत्र में उद्धव सरकार की होगी अब अग्निपरीक्षा

मुंबई. कांग्रेस आलाकमान ने नाना पटोले को महाराष्ट्र कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इनके अलावा आलाकमान ने शिवाजी राव मोघे, बसवराज पाटिल, मो. आरिफ नसीम खान, कुणाल रोहिदास पाटिल, चंद्रकांत हांडोरे और कुमारी प्रणती सुशील कुमार शिंदे को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कल गुरुवार को नाना पटोले ने महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर पद से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के एक दिन पहले पटोले ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की थी। मुंबई लौटकर गुरुवार को सहयाद्री गेस्ट हाउस में चल रही मंत्रिमंडल की बैठक के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार से मुलाकात की। उसके बाद विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरी झीरवाल को इस्तीफा सौंप दिया।

56 वर्षीय पटोले को कांग्रेस के गढ़ रहे विदर्भ क्षेत्र से एक आक्रामक नेता के रूप में देखा जाता है। पटोले किसानों के मुद्दों पर मुखर रहे हैं और किसानों के बीच कुछ सद्भावना रखते हैं। भंडारा जिले के सकोली से वे कांग्रेस के तीन बार विधायक रहे। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल को भंडारा-गोंदिया सीट से हराया। वे अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अंतर्गत आते हैं।

2017 में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने वाले पहले भाजपा सांसद के रूप में चर्चा में आए थे। उन्होंने इसके बाद पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस में वापस आ गए। भाजपा से इस्तीफा देने के कुछ दिनों के भीतर ही पटोले को कांग्रेस में शामिल किया गया। उन्हें अखिल भारतीय किसान कांग्रेस, पार्टी की किसान शाखा के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विधायक बने। इसके बाद उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया।

अगले महीने महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र होना है। ऐसे में नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराना महा विकास आघाड़ी सरकार के लिए एक और परीक्षा होगी। एक साल पहले सरकार के समर्थन में जितने विधायकों के वोट आए थे, उससे अगर एक वोट भी कम हो गया, तो यह सरकार के लिए शर्मिंदगी का सबब बन सकता है।

Delhi Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

9 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

9 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

23 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

23 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

24 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago