Courtesy ABC News
रूस में विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी को जेल भेजे जाने के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं। दरअसल रूस की एक अदालत ने नवेलनी को ढाई साल ढाई साल कैद की सजा सुनाई है, जिसका लोग विरोध कर रहे हैं। कोर्ट ने नवेलनी को सजा सुनाते समय कहा कि उन्होंने अपनी लंबित सजा की शर्तों का उल्लंघन किया है।
आपको बता दें कि 2014 में कोर्ट ने नवेलनी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दोषी करार दिया था तथा साढ़े तीन साल कैद की सजा सुनाई थी। कोर्ट के इस फैसले के बाद नवेलनी के समर्थक सड़कों पर उतर आए। इस दौरान पुलिस से 1100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया।
भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन चलाने वाले 44 वर्षीय नवेलनी ने 2018 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने वाले थे, लेकिन उन्हें एक आरोप में दोषी ठहरा कर चुनाव लड़ने से रोक दिया गया। नवेलनी को गत वर्ष 20 अगस्त को नोविचोक जहर दिया गया था, जिसके बाद से वह जर्मनी में अपना इलाज करा रहे थे और पिछले ही महीने रूस लौटे थे।
17 जनवरी को जर्मनी से मास्को हवाई अड्डा पर पहुंचते ही नवेलनी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। नवेलनी ने कुछ वीडियो जारी किए थे, जिनमें उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर आरोप लगाया था कि उनके पास शाही महल है, जिसमें विलासिता की चीजों के साथ जुआघर भी है और पुतिन महिलाओं पर सरकारी खजाना लुटा रहे हैं।
नवेलनी को पुतिन के धुर विरोधी माना जाता है। उनकी गिफ्तारी का लोग विरोध कर रहे हैं। नवेलनी की गिरफ्तारी के विरोध पूरे रूस में प्रदर्शन हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि पुतिन के खिलाफ यह अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन है।
प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…
दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…