Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

नई दिल्लीः आइए एक नजर डालते हैं 3 फरवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1760- सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को पराजित किया।
1815- स्विटजरलैंड में विश्व का पहला पनीर उत्पादन कारखाना खोला गया।
1816- ‘नामधारी संप्रदाय’ के संस्थापक राम सिंह का जन्‍म ।
1915- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान स्वेज नहर पर जर्मनी और उसमानी शासन की संयुक्त सेनाओं ने मिलकर हमला किया।
1916- बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत हुआ।
1925- मुम्बई से कुर्ला के बीच भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा शुरू।
1931- अभिनेता नासिर हुसैन का जन्म।
1934- पहली बार हवाई जहाजों से पार्सेल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ।
1938- हिन्दी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री वहीदा रहमान का जन्म।
1942- जावा पर पहला जापानी हवाई हमला हुआ।
1943- जर्मनी और पूर्व सोवियत संघ के बीच स्टालिनग्राड नामक रक्तरंजित युद्ध समाप्त हुआ।
1945- रूस द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ शामिल होने पर सहमत हुआ।
1954- उत्तर प्रदेश के प्रयाग में कुंभ मेले के दौरान मची भगदड़ में 500 से अधिक लोगों की मौत हुई।
1958- बेनेलक्स आर्थिक संघ का गठन हुआ।
1958- हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री रीमा लागू का जन्‍म।
1963- रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर रघुराम राजन का जन्‍म।
1969- रूस का चालक रहित अंतरिक्ष यान लूना 9 चंद्रमा पर पहली बार पूरी तरह कंट्रोल में रहते हुए उतरा।
1970- भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की तलचर में आधारशिला रखी गई।
1972- जापान के सप्पारो में एशिया की पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया।
1988- भारतीय नौसेना की पहली परमाणु संचालित पनडुब्बी “आईएनएस चक्र” को 1988 में सैन्य बेड़े में शामिल किया गया।
1995- अंतरिक्षयात्री आईलीन कॉलिन्स अंतरिक्ष शटल को संचालित करने वाली पहली बनीं।
2003- आतंकवाद के खिलाफ भारत ने उजबेकिस्तान के साथ मिलकर संयुक्त कार्यदल का गठन किया था।
2005- भारत के पहले सांसद दलीप सिंह सौंद को सम्मानित करने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में लाए गए विधेयक को मंजूरी मिली।
2006- मिस्र का जहाज़ “अल सलाम-98 लाल” सागर में डूबा।
2007- चीन ने मल्टीपरपज नेविगेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
2008- महान साहित्यकार रवीन्द्र नाथ टैगोर के चोरी हुए नोबेल पुरस्कार बांग्लादेश में होने के संकेत मिले।
2009- ग्रामीण विकास मंत्रालय ने गरीबी उन्मूलन हेतु नया फार्मूला बनाया।
2009- अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने राजस्थान रायल्स की हिस्सेदारी ख़रीदी।
2012- अमेरिका में हाईस्कूल के छात्रों के लिए आयोजित विज्ञान और गणित के क्षेत्र में प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ‘इंटरनेशनल साइंस टेलेंट सर्च’ की 40 अंतिम उम्मीदवारों की सूची में सात भारतीय अमेरिकी छात्र स्थान पाने में सफल रहे।
2016- कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बलराम जाखड़ का निधन।
2017- चेन्नई पोर्ट में दो तेल के जहाजों की जोरदार टक्कर में बड़े पैमाने पर तेल फैल गया।
2018- भारत ने चौथी बार अंडर-19 क्रिक्रेट वर्ल्ड कप जीता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here