कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में तीन दिवसीय एयरो इंडिया शो 2021 बुधवार को शुरू हो गया। इसका उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एयरो इंडिया शो अब सही मायनों में ग्लोबल और डिजिटल हो गया है। हम वर्चुअली तरीके से इसे पूरी दुनिया में दिखा रहे हैं।
आपको बता दें कि एयरो इंडिया शो की शुरुआत 1996 में हुई थी। उस सयम से हर दूसरे साल इस एयर शो का आयोजन होता है। इस साल इसका 13वां एडिशन है।
तीन फरवरी यानी बुधवार से शुरू हुआ एयरो इंडिया शो 5 फरवरी तक चलेगा। चार और पांच फरवरी को इसके दो सेशन होंगे। पहला सुबह 9 बजे से और दूसरा दोपहर 1.30 बजे से। इस दौरान कुल पांच एयर शो भी होंगे।
एयरो शो के उद्घाटन के मौके पर राजनाथ ने कहा कि हम डिफेंस सेक्टर में सिक्योरिटी एप्रेटस को मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रीय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत बड़े और जटिल उपकरणों को भी देश में ही तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार अगले सात से आठ साल में मिलिट्री मॉर्डनाइजेशन पर 130 अरब डॉलर खर्च कर करेगी।
सिंह ने कहा कि सरकार ने रक्षा क्षेत्र में 74 प्रतिशत एफडीआई ( FDI) प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को मंजूरी दी है। उन्होंने मालदीव, गुयाना, ईरान और मेडागास्कर के रक्षा मंत्रियों का एयरो शो में उपस्थित होने के लिए शुक्रिया। वहीं कुछ रक्षा मंत्री वर्चुअली इससे जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि 80 विदेशी कंपनियों के 540 प्रतिनिधि इसमें हिस्सा ले रहे हैं। कुल 55 देश इस एयरो शो का हिस्सा हैं।
हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…
दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई और 20 से…
दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि कार्यालय केवल एक भवन नहीं,…
दिल्लीः गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। ऐसे में…